scriptCongress: राजस्व मंडल का विखंडन रोकने के लिए उतरेंगे सड़कों पर | Congress: Agitation against Revenue board Separation soon | Patrika News
अजमेर

Congress: राजस्व मंडल का विखंडन रोकने के लिए उतरेंगे सड़कों पर

रलावता ने कहा कि राजस्व मंडल अजमेर का हक है। इसका विखंडन रोकने के लिए उन्होंने सीएम अशोक गहलोत, राजस्व मंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

अजमेरJun 13, 2021 / 08:07 am

raktim tiwari

revenue board ajmer

revenue board ajmer

अजमेर. कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता ने कहा है कि राजस्व मंडल विखंडन रोकने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा तो संघर्ष करेंगे। यह अजमेर की प्रतिष्ठा से जुड़ा सवाल है। यह बात उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कही।
राजस्व मंडल अजमेर का हक
रलावता ने कहा कि राजस्व मंडल अजमेर का हक है। इसका विखंडन रोकने के लिए उन्होंने सीएम अशोक गहलोत, राजस्व मंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। मंडल की स्वायतत्ता बनाए रखने लिए वे पुरजोर प्रयास करेंगे।
जलसंकट भाजपा की देन
रलावता ने कहा कि देवनानी 18 साल से लगातार विधायक हैं। वे शहर में जल संकट को कांग्रेस की देन बताते हैं। जबकि तत्कालीन राजस्व मंत्री किशन मोटवानी ने बीसलपुर योजना विशेषत: अजमेर के लिए तैयार कराई थी। जबकि भाजपा राज में कोटे का 2.5 टीएमसी पानी जयपुर को दिया गया। तब देवनानी ने मंत्री रहते इसका विरोध नहीं किया। वे जवाहरलाल नेहरू में स्पेशिलिटी सेवाएं नहीं होने का दोषारोपण करते हैं, जबकि भाजपा सरकार में रहते मेडिसिटी या अन्य स्पेशिलटी सेवाएं-संसाधन नहीं दिलवा सके।

Home / Ajmer / Congress: राजस्व मंडल का विखंडन रोकने के लिए उतरेंगे सड़कों पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो