scriptस्थापना दिवस पर जुटे कांग्रेसी, होंगे शहर में कई कार्यक्रम | Congress Foundation day celebration in ajmer | Patrika News
अजमेर

स्थापना दिवस पर जुटे कांग्रेसी, होंगे शहर में कई कार्यक्रम

आजादी के बाद देश के पुननिर्माण और विकास को सर्वोपरी रखा है। सेनानियों-कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली।

अजमेरDec 28, 2023 / 12:23 pm

raktim tiwari

Congress Foundation day celebration in ajmer

Congress Foundation day celebration in ajmer

कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस गुरुवार को मना रही है। केसरगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने ध्वजारोहण किया। जैन ने इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध रही है। कांग्रेस स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण, जन सेवा और लोकतांत्रिक विचारधारा वाली पार्टी है।

डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने कहा कि ब्रिटिश दासता के खिलाफ स्वाधीनता आंदोलन में कांग्रेस अग्रणीय रही। महात्मा गांधी, सरदार पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरोजिनी नायडू, डॉ. अबुल कलाम आजाद जैसे सेनानियों-कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली।

पीसीसी सदस्य डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि आजादी के बाद देश के पुननिर्माण और विकास को सर्वोपरी रखा है।

इससे पहले सेवादल के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष देशराज मेहरा के नेतृत्व में ध्वज को सलामी दी। नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, प्रताप यादव अमोलक छाबड़ा, श्याम प्रजापति, विजय नागोरा, विपिन बेसिल, रश्मि हिंगोरानी ,वैभव जैन ,अंकुर त्यागी, सोनल मौर्य, नोरत गुर्जर, लक्ष्मी बुंदेल, नरेश सत्यावना, कमल गंगवाल और अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें खबर: फुलेरा यार्ड में दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

फुलेरा यार्ड में दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। यह रेल सेवाएं गुरुवार को रद्द रहेंगी।

रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
-. गाडी संख्या 12987, सियालदाह-अजमेर रेलसेवा (01 ट्रिप) रद्द

– गाडी संख्या 19412, दौलतपुर चौक- साबरमती रेलसेवा (01 ट्रिप) रद्द रहेगी

– गाडी संख्या 19612, अमृतसर- अजमेर रेलसेवा रद्द रहेगी

– गाडी संख्या 19712, भोपाल- जयपुर रेलसेवा (01 ट्रिप) रद्द रहेगी
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8qy2dl
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8qy2dn

Hindi News/ Ajmer / स्थापना दिवस पर जुटे कांग्रेसी, होंगे शहर में कई कार्यक्रम

ट्रेंडिंग वीडियो