अजमेर

Crime: पुलिस के हत्थे चढ़ा मनी एक्सचेंजर मर्डर केस का आरोपी

मनीष मूलचंदानी हत्याकांड पर किया था फायर।

अजमेरJul 06, 2020 / 07:21 am

raktim tiwari

murder case

अजमेर.
मनी एक्सचेंज कारोबारी मनीष मूलचंदानी की हत्या के आरोपी णजीत सिंह उर्फ रणसा को पुलिस ने सीकर से प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया। पुलिस को लम्बे अर्से से उसकी तलाश थी। सोमवार को इसे अदालत में पेश किया जाएगा।
आगरा गेट इलाके में पिछले साल 21 फरवरी को सरेआम फायर कर मनी एक्सचेंज कारोबारी मनीष मूलचंदानी की हत्या हुई थी। पुलिस ने घटना के 5 महीने बाद 16 जुलाई को हत्याकांड का पर्दाफाश किया था। इसमें वारदात का मुख्य आरोपित कंवरासा जोबनेर निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू बन्ना पुत्र दरबार सिंह था। पुलिस जीतू को 21 सितंबर प्रोडक्शन वारंट से फुलेरा से गिरफ्तार कर अजमेर लाई थी।
रणजीत की थी पुलिस को तलाश
कारोबारी मूलचंदानी पर जोबनेर निवासी रणजीत सिंह उर्फ रणसा पुत्र किशन सिंह शेखावत ने फायर किया था। इससे मूलचंदानी की मौत हो गई थी। पुलिस को गैंग के अधिकांश लोगों को पकड़ चुकी थी उसे केवल रणजीत की तलाश थी। रविवार को कोतवाली पुलिस मय जाप्ता सीकर से रणजीत को प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार कर अजमेर लाई। पुलिस सोमवार को इसे अदालत में पेश करने के बाद ही खुलासा करेगी।
READ MORE: MDSU: स्टूडेंट्स को फायदा, शुरू होंगे स्किल और जॉब ओरिएन्टेड कोर्स

पंचतत्व में विलीन हुए स्वतंत्रता सेनानी बेदी

अजमेर. स्वतंत्रता सेनानी ईसर सिंह बेदी का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। बाबू मोहल्ला निवासी ईसर सिंह बेदी (93) कई दिनों से अस्वस्थ थे।
उनके पैतृक निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा की। अंतिम यात्रा पहाडग़ंज स्थित मुक्तिधाम पहुंची। लोगों ने ईसर सिंह अमर रहे…, जब तक सूरज चांद रहेगा…जैसे नारे लगाए। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में स्वतंत्रता सेनानी प्रजापति का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने बेदी के सम्मान में हवा में फायर किए। साथ ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बेदी के पुत्र और परिजनों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.