scriptDacoit jagan gurjar: डकैत जगन गुर्जर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराई जांच | Dacoit jagan gurjar: jagan health down, check up in hospital | Patrika News
अजमेर

Dacoit jagan gurjar: डकैत जगन गुर्जर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराई जांच

समझाइश पर एक्सरे और अन्य जांच कराई। बताया जा रहा है, कि वह तीन-चार दिन से जेल में खाना नहीं खा रहा है।

अजमेरJul 13, 2020 / 07:04 am

raktim tiwari

dacoit jagan gurjar

dacoit jagan gurjar

अजमेर.

कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की तबीयत बिगड़ गई। उसे कड़ी सुरक्षा में हाईसिक्योरिटी जेल से उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया। पहले उसने उपचार लेने से मना कर दिया। बाद में समझाइश पर एक्सरे और अन्य जांच कराई। बताया जा रहा है, कि वह तीन-चार दिन से जेल में खाना नहीं खा रहा है।
राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में दर्जनों वारदात अंजाम देने वाला डकैज जगन गुर्जर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। उसे जनवरी में धौलपुर जेल से अजमेर शिफ्ट किया गया था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हाई सिक्योरिटी जेल और सिविल लाइंस थाना पुलिस से कड़ी सुरक्षा में उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया।
इंजेक्शन लगाने से इन्कार!
पुलिसकर्मियों ने बताया कि जगन को इमरजेंसी इकाई में जांच के लिए लाया गया। यहां एक्सरे और अन्य जांच की गई। उपचार के लिए इंजेक्शन लगाने की बात कही तो उसने इन्कार कर दिया। बाद में चिकित्सकों और पुलिस की समझाइश पर उसने उपचार लिया। बाद में उसे वापस जेल शिफ्ट किया गया।
धौलपुर क्षेत्र का कुख्यात डकैत
जगन गुर्जर धौलपुर चम्बल इलाके का कुख्यात डकैत है। उसके खिलाफ महिला को निर्वस्त्र घुमाने सहित 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें डकैती, लूट, चोरी और अन्य मामले शामिल हैं। धौलपुर जेल में रहते वह क्राइम नेटवर्क चलाता था। उसे जनवरी में धौलपुर से अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया था।

Home / Ajmer / Dacoit jagan gurjar: डकैत जगन गुर्जर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराई जांच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो