scriptपुरानी गलती नहीं दोहराएं,काम में गुणवत्ता जरूरी: देथा | Do not repeat the old mistake, quality is essential in work: Detha | Patrika News

पुरानी गलती नहीं दोहराएं,काम में गुणवत्ता जरूरी: देथा

locationअजमेरPublished: Feb 09, 2020 08:04:04 pm

Submitted by:

bhupendra singh

स्मार्ट सिटी चेयरमैन ने की समीक्षा

पुरानी गलती नहीं दोहराएं,काम में गुणवत्ता जरूरी: देथा

ajmer

अजमेर.स्वायत्त शासन विभाग सचिव,जिले के प्रभारी सचिव एवं स्मार्ट सिटी के चेयरमैन भवानी सिंह देथा ने रविवार को सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों तथा नगर निगम के साथ स्मार्ट सिटी smart city व नगर निगम nagar nigam के कार्यों को लेकर चर्चा की। देथा ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाई जाए। मंत्री के निर्देशों की पूरी तरह पालना की जाए। सूचना केन्द्र में पार्किग, जेएलएन में पिडयाट्रिक ब्लॉक, मोर्चरी, आनासागर चौपाटी का शेष कार्य,प्रस्तावित पाल बीचला वैकल्पिक मार्ग की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा लम्बित चल रहे कार्यो के टेंडर जल्द से जल्द जारी किए जाएं। देथा ने कहा कि सीवरेज की लाइन डालने में पुरानी गलती mistake को नहीं दोहराएं। इसके लिए गुणवत्ता quality का ध्यान रखा जाए। नालों व एलीवेटेड रोड का काम कर रही निर्माण एजेंसी आरएसआरडीसी को भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखना होगा। देथा ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल के मामलों को त्वरित गति से निस्तारित किया जाए। एक भी मामला एक साल से अधिक लम्बित नहीं होना चाहिए। उन्होने नगर निगम की मंगलवार को होने वाली साधारण सभा को लेकर भी निगम अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में नगर निगम,स्मार्ट सिटी तथा जिला परिषद के अधिकारी शामिल हुए।
सफाई व्यवस्था की जांच की जाए

देथा ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सुबह के समय सफाई व्यवस्था की जांच की जाए। शहर में जहां भी कचरा पड़ रहता है उसे हटावा जाए। उन्होंने कहा कि उर्स की तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं आनी चाहिए।
सभी भवनों की अग्निशमन जांच जरूरी

शहर के सभी भवनों में फायर सेफ्टी की जांच करवाई जाए। देथा ने कहा कि यूडी टेक्स की वसूली में तेजी लाते हुए लक्ष्य पूरा किया जाए। शहर में बनने वाली पार्किग की जगहों का प्रस्ताव नगर निगम की साधारण सभा में पास करवाया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो