scriptपर्ची लेकर कतारों खड़े मरीजों को आए चक्कर, सूज गए पैर | doctors strike | Patrika News
अजमेर

पर्ची लेकर कतारों खड़े मरीजों को आए चक्कर, सूज गए पैर

-जिले में हड़ताल का असर, जेएलएनएच में मरीजों का बढ़ा आउटडोर

अजमेरJun 17, 2019 / 06:11 pm

CP

doctors strike

पर्ची लेकर कतारों खड़े मरीजों को आए चक्कर, सूज गए पैर

अजमेर. पर्ची लेकर मरीज कतारों में खड़े हो गए, सुबह 8.30 बजे से कतार लगना शुरू हुआ जो दोपहर तक दौर थमा ही नहीं, कतारें लम्बी होती गई। कुछ महिला मरीजों को चक्कर आने लगे। साथ आई महिला उसे हाथ पकड कर खड़ी रहीं। कुछ महिलाएं तो कतार के मध्य ही बैठ गई। इन महिलाओं ने पैरों में सूजन आ गई। सुबह से करीब दो घंटे तक कतार में खड़े रहने से मरीजों की तबियत और बिगड़ गई।
यह हालात सोमवार को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की ओपीडी परिसर के रहे। जिलेभर में चिकित्सकों की हड़ताल के चलते मरीजों का भार जेएलएन अस्पताल पर बढ़ गया। यहां भी आउटडोर में रेजीडेंट चिकित्सकों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से सीनियर चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया। चिकित्सकों की कम मौजूदगी के चलते कतारें अस्पताल की ओपीडी समय समाप्ति तक कम ही नहीं हुई।
read more: https://www.patrika.com/ajmer-news/patient-suffering-from-doctors-strike-4719936/

डूमाड़ा से आए मरीज के परिजन रघुवीर सिंह डूमाड़ा ने बताया कि पैर सूज गए हैं लाइन में खड़े होकर, लाइन आगे ही नहीं बढ़ रही है, नम्बर ही नहीं आ रहा है। लोहाखान पुलिस लाइन क्षेत्र की शबाना के अनुसार उसे चक्कर आने लग गए। मगर उसका नम्बर ही नहीं आया है। इसी तरह अन्य मरीज भी परेशान रहे।

Home / Ajmer / पर्ची लेकर कतारों खड़े मरीजों को आए चक्कर, सूज गए पैर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो