29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा विभाग: जिला रैंकिंग में हनुमानगढ़ अव्वल, बारां फिसड्डी

-झुंझुनूं दूसरे एवं सीकर जिला तीसरे स्थान पर-परीक्षा परिणाम के बाद अजमेर की रैंकिंग सुधरी, पहुंचा 7 पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 15 Jul 2019, 11:43 PM IST

district-ranking

शिक्षा विभाग: जिला रैंकिंग में हनुमानगढ़ अव्वल, बारां फिसड्डी

चन्द्र प्रकाश जोशी

अजमेर. सरकारी स्कूलों में नामांकन, शिक्षा (education ) की गुणवत्ता, परीक्षा परिणाम एवं अन्य भौतिक संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर जून माह की जारी की गई संयुक्त जिला रैंकिंग (District Ranking ) में अजमेर जिला दो पायदान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंचा है। जबकि हनुमानगढ़ जिला अव्वल है। बारां जिला सबसे फिसड्डी रहा है।
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से शाला दर्पण डाटा के आधार पर जारी की जा रही संयुक्त जिला रैंकिंग के बाद अति. राज्य परियोजना निदेशक हनुमान मीणा ने अंतिम पांच पायदान पर रहने वाले जिले मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा अभियान के पदेन परियोजना समन्वयकों को चेतावनी दी है कि इसे प्राथमिकता देते हुए सघन मॉनिटरिंग कर रैंकिंग में सुधार करवाया जाए। संयुक्त जिला रैंकिंग में नामांकन, परीक्षा परिणाम, भवन, कक्षा-कक्ष, बिजली-पानी की सुविधा, शौचालयों की स्थिति, फर्नीचर, कम्यूटर, खेल मैदान, सह शैक्षणिक गतिविधियां सहित 25 बिन्दु शामिल हैं।

Read More: दो मेडिकल दुकानों का निरीक्षण, अनियमितता पर दो से पांच दिन के लिए लाइसेंस निलम्बित

यह जिले टॉप पांच में शामिल
जून माह की संयुक्त जिला रैंकिंग में पहले स्थान पर हनुमानगढ़, दूसरे पर झुंझुनूं, तीसरे पर सीकर , चौथे पर चुरू एवं पांचवे स्थान पर गंगानगर जिला रहा है।

Read More: शिक्षकों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला आदेश!


यह हैं अंतिम पांच में शामिल
रैंकिंग में 33 वें स्थान पर बारां, 32 वें पर भरतपुर, 31 पर करौली, 30 पर बांसवाड़ा एवं 29 वें स्थान पर उदयपुर जिला आया हैं। इन जिलों के सीडीईओ को चेतावनी भी दी गई है। अजमेर जिले की रैंकिंग में अब सुधार, 17 वें से अब सात पर परीक्षा परिणाम की बदौलत अजमेर जिले में रैंकिंग में सुधार हो रही है। वर्ष के प्रारंभ में अजमेर जिला जहां महीनेवार रैंकिंग में 17 वें स्थान से अप्रेल माह में नवें स्थान पर पहुंचा। इसके बाद जून माह में दो पायदान की छलांग लगाते हुए सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

इनका कहना है

संयुक्त जिला रैंकिंग में अजमेर सातवें स्थान पर रहा है। जिले के सभी अधिकारियों व संस्था प्रधानों की मेहनत का परिणाम है।
इजहार अहमद खान, सीईईओ अजमेर