फायर करने वाले पर पुरानी रंजिश का आरोप
पुलिस ने बताया कि अंबेडकर कॉलोनी में रविवार रात एक मकान में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान सामने रहने वाला युवक जितेन्द्र वहां आया और उसने लोगों को गालियां देना शुरु कर दिया। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसने दो बार फायर किया और भाग गया। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने जितेन्द्र को तो हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें
कोटा में डबल मर्डर: पति के बाहर निकलते ही प्रेमी घर में घुसा और गोलियों से मां-बेटे को भून डाला फायरिंग में घायल युवकों की हालत गंभीर
फायरिंग में घायल हुए दोनो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि जितेन्द्र और स्थानीय युवकों में पिछले कुछ समय से रंजिश चल रही है। कुछ हफ्तों पहले भी जितेन्द्र और दूसरे पक्ष में खूनी संघर्ष हुआ था। तभी से जितेन्द्र मौके के इंतजार में था। उधर जितेन्द्र ने आरोप लगाए हैं कि शादी समारोह में आए युवक उसके घर और घर वालों की तरफ घूरकर देख रहे थे और इशारे कर रहे थे।
यह भी पढ़ें
सब को रूला गया सुसाइड नोट में यह लिखकर गेनाराम! ‘पिताजी, हमें माफ करना, बुढ़ापे में आपकी सेवा नहीं कर सके’ पुलिस ने किए दो खोल बरामदशादी समारोह में हुई अचानक गोलीबारी से वहां हडक़ंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से गोलियों के दो खोल बरामद किए है।