script…उसे क्या पता था कि ननिहाल में इज्जत लुटा बैठेगी | How do police punish the accused of misbehavior | Patrika News
अजमेर

…उसे क्या पता था कि ननिहाल में इज्जत लुटा बैठेगी

रोपित किराएदार की पत्नी भी गिरफ्तार, मदनगंज थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला, तीनों आरोपित एक दिन के पुलिस रिमांड पर

अजमेरMay 23, 2019 / 01:38 am

suresh bharti

How do police punish the accused of misbehavior

…उसे क्या पता था कि ननिहाल में इज्जत लुटा बैठेगी

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर). अपने ननिहाल में एक किशोरी अस्मत लुटा बैठी। वह मामा-नानी के पास रहती थी। उसे क्या पता थी कि एक दिन उसकी इज्जत तार-तार हो जाएगी। किसी पर भरोसा करना उसे भारी पड़ जाएगा। जो वारदात उसे पूरी जिंदगी नासूर की तरह चूभेगी। वैसे मामला चार माह पुराना है, लेकिन तब से लेकर अब तक आरोपित उसे ब्लैकमेल करते रहे।
धमकी देकर दुष्कर्म

कभी जान से मारने तो कभी मामला सार्वज्निक करने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहा। आखिर सब्र और सहन करने की भी सीमा होती है। रोज-रोज अपने साथ हो रहे इस अन्याय से तंग आकर आखिर पीडि़ता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस थाने जा पहुंची। तब जाकर मामला उजागर हुआ।
पुलिस के अनुसार 14 जनवरी 2019 को आरोपित किराएदार की नीयत खराब हो गई।
मौका पाकर…

कई दिनों से किशोरी पर उसकी नजर थी। आरोपित उससे छेड़छाड़ व मजाक करता रहता था, लेकिन किशोरी किराएदार की नीयत को समझ नहीं पाई और इसे सामान्य मानती रही। एक दिन मौका पाकर किराएदार ने किशोरी से बलात्कार किया।
आरोप है कि इस दौरान किराएदार की बीवी ने इसमें सहयोग किया। वारदात से पहले उसकी पत्नी मकान की छत पर ले गई। तब वहां मुंह भींचकर किराएदार घनश्याम ने दुष्कर्म किया।

किराएदार की पत्नी गिरफ्तार
मदनगंज थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के साथ दुराचार करने में किराएदार का सहयोग करने वाली पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दुराचार के तीनों आरोपितों को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।
मदनगंज थाना पुलिस के अनुसार घटना के दिन किराएदार घनश्याम और उसकी पत्नी बहला फुसलाकर उसे छत पर ले गई,जहां किराएदार घनश्याम ने दुराचार किया। इस दौरान उसकी पत्नी ने सहयोग किया। कुछ दिनों बाद किराएदार घनश्याम की शंह पर उस नंदकिशोर और राजवीर भी किशोरी से शारीरिक सम्बन्ध बनाकर ब्लैकमेल करते रहे। पीडि़ता ने इसकी जानकारी अपने मामा को देकर पुलिस में दुराचार का मामला दर्ज कराया दिया।
तीनों आरोपित एक दिन के रिमांड पर

पुलिस ने किराएदार घनश्याम, नंदकिशोर और राजवीर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने तीनों आरोपितों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों आरोपितों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। बुधवार को किराएदार घनश्याम की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों को गुरुवार को न्यायालय में पुन: पेश किया जाएगा।
किशोरी के मामा को लिया हिरासत में

किराएदार घनश्याम की पत्नी ने किशोरी के मामा के खिलाफ भी दुराचार का मामला दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में मामा को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

Home / Ajmer / …उसे क्या पता था कि ननिहाल में इज्जत लुटा बैठेगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो