scriptHuman story: खुले आसमान तले छोड़ गए बेसहारा, पुलिस ने दिया आसरा | Human story: Old lady found on road, police help quickly | Patrika News
अजमेर

Human story: खुले आसमान तले छोड़ गए बेसहारा, पुलिस ने दिया आसरा

कुछ लोगों ने महिला से नाम-पता पूछने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

अजमेरAug 10, 2020 / 07:07 am

raktim tiwari

old lady on road

old lady on road

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

बोलने और चलने-फिरने में लाचार बुजुर्ग महिला ऋषि घाटी वैकल्पिक मार्ग पर लेटी मिली। उसे अज्ञात लोग खुले आसमान तले छोड़कर चले गए। राहगीरों और आसपास के लोगों ने पूछताछ की कोशिश नाकाम रही। बाद में गंज थाना पुलिस ने महिला को 108 एम्बुलैंस से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया।
ऋषि घाटी वैकल्पिक मार्ग स्थित मंदिर की दीवार के निकट एक बुजुर्ग महिला अकेली लेटी दिखी। महिला की उम्र करीब 75 से 80 साल की है। उसे देखते ही राहगीर और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। कुछ लोगों ने महिला से नाम-पता पूछने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
नहीं मिला कोई पहचान
सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी पूछताछ पर महिला सिर्फ सबीना और मथुरा शब्द बोल पाई। लेकिन वह कोई पता नहीं बता पाई। महिला के पास पहचान पत्र या कार्ड भी नहीं मिला। पुलिस ने उसे नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया।
छोड़ गए अज्ञात लोग
महिला सफेद कपड़े पहने हुए है। प्रथम दृष्टया में उसके कपड़ों से वह किसी आश्रम या अस्पताल में भर्ती होने जैसी प्रतीत हुई। उसे अज्ञात लोग ऋषि घाटी वैकल्पिक मार्ग पर छोड़कर चल दिए। महिला काफी कमजोर नजर आई। भाषायी दिक्कत से वह ढंग से बोलचाल नहीं पाई।
सुबह से भिगो रही फुहारें, सड़कों पर बहा पानी

अजमेर. घनघोर घटाएं सोमवार सुबह से मेहरबान हैं। शहर में दोपहर तक रुक-रुकर फुहारों का दौर जारी है। कई जगह सड़कों और नालों में पानी बह गया है। बरसात के कारण मौसम खुशगवार बना हुआ है। शहर में सुबह 6.30 बजे तक 2 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है।
घनघोर बादलों ने सुबह 4.30 बजे टपका-टपकी का दौर शुरू किया। कभी तेज बौछारें पड़ी तो कभी फुहारें का दौर जारी है। शहर के वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड,आगरा गेट, नसीराबाद रोड, धौलाभाटा, जयपुर रोड, आदर्श नगर, पुष्कर रोड और अन्य इलाकों में बरसात हुई।

Home / Ajmer / Human story: खुले आसमान तले छोड़ गए बेसहारा, पुलिस ने दिया आसरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो