scriptरिश्तों का कत्ल : पति ने पत्नी को चुनरी से गला घोंटकर मारा | Husband strangles his wife with chunari | Patrika News
अजमेर

रिश्तों का कत्ल : पति ने पत्नी को चुनरी से गला घोंटकर मारा

आर्थिक तंगी से था परेशान, कथिततौर पर गहने देने से इनकार करने पर आवेश में दबाया गला
 

अजमेरSep 17, 2021 / 01:15 am

manish Singh

रिश्तों का कत्ल : पति ने पत्नी को चुनरी से गला घोंटकर मारा

रिश्तों का कत्ल : पति ने पत्नी को चुनरी से गला घोंटकर मारा

अजमेर. आर्थिक तंगी से परेशान एचएमटी के बर्खास्त कैंटीन कर्मचारी ने गुरुवार शाम को पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रारंभिक पड़ताल में उनमें आभूषण को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। पत्नी के इनकार और हाथ छोडऩे से गुस्से में आए पति ने उसका चुनरी से गला घोंट दिया। रामगंज थाना पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है जबकि उसके बेटे से पूछताछ कर रही है।
गुरुवार शाम साढ़े 7 बजे चन्दवरदाई नगर जवाहर की नाडी निवासी लक्ष्मणसिंह चौहान की पत्नी लीलादेवी(50) घर में मृतावस्था में मिली। छोटा बेटा रणवीर मां का हाथ थामे बैठा था। पुलिस ने घटना के तुरन्त बाद लक्ष्मण सिंह चौहान को दबोच लिया। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि लक्ष्मणसिंह का पत्नी लीलादेवी से विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम को उनमें फिर कहासुनी हो गई। कथिततौर पर लीलादेवी ने लक्ष्मणसिंह चौहान के सिर में दे मारी। पत्नी के हाथ उठाने से गुस्साए लक्ष्मण सिंह ने लीलादेवी का चुनरी से गला भींच दिया। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक(दक्षिण) मुकेश कुमार सोनी, आदर्शनगर थानाप्रभारी सुगनसिंह, उप निरीक्षक ओम प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने प्रथमदृष्ट्या आरोपी लक्ष्मणसिंह को हिरासत में लिया है जबकि छोटे बेटे रणवीर सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की एमओबी व एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा चुनरी जब्त की है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखाया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।
मां का हाथ पकड़कर बैठा मिला बेटा
पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तब छोटा बेटा रणवीर मृतका का हाथ पकड़कर बैठा मिला। पुलिस ने पूछताछ के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी मिलने पर आरोपी लक्ष्मणसिंह को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस रणवीर से भी पूछताछ में जुटी है। रणवीर वारदात के वक्त घर के बाहर था जबकि माता-पिता घर पर थे।
नौकरी से निकाला

प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि लक्ष्मणसिंह चौहान एचएमटी में कैटिंन कर्मचारी था उसे कुछ साल पहले बर्खास्त कर दिया गया। नौकरी से निकाले जाने के बाद से लक्ष्मणसिंह चौहान और उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। चौहान के साथ छोटा बेटा रणजीतसिंह रहता था जबकि बड़ा बेटा देवेन्द्रसिंह शादी के बाद परिवार के साथ अहमदाबाद चला गया।
इनका कहना है
प्रथमदृष्टया महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। पति और उसके बेटे से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

मुकेश कुमार सोनी, सीओ अजमेर दक्षिण

Home / Ajmer / रिश्तों का कत्ल : पति ने पत्नी को चुनरी से गला घोंटकर मारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो