30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीर्थनगरी पुष्कर में विदेशी पर्यटकों ने भी की पतंगबाजी कर लड़ाए पेंच

मकानों की छत पर दिनभर चला ‘वो काटा का शोर’  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 14 Jan 2020, 7:32 PM IST

तीर्थनगरी पुष्कर में विदेशी पर्यटकों ने भी की पतंगबाजी कर लड़ाए पेंच

पुष्कर में मकर संक्रांति पर मंगलवार को पतंगबाजी का लुत्फ उठाते विदेशी पर्यटक।

पुष्कर (अजमेर). मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को तीर्थनगरी में जमकर पतंगबाजी हुई। विदेशी पर्यटकों ने भी पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। सुबह से मकानों की छतों पर डीजे की तेज आवाज पर पतंगें उड़ाने का सिलसिला शुरू हुआ तो देर शाम तक चलता रहा। होटलों व रेस्टोरेन्ट की छतों पर हाथ में डोर की चरखियां लेकर स्थानीय लोगों के साथ विदेशी पर्यटकों ने भी पतंग उड़ाने का मजा लिया। हालांकि इस बार देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण विदेशी पर्यटकों की आवक काफी कम देखी जा रही है। यही कारण रहा कि चंद मकानों की छतों पर विदेशियों से पतंगबाजी की।

पौषबड़ा व धार्मिक आयोजन

मकर संक्रांति पर बीकानेरी धर्मशाला के पास पाराशर कॉलोनी के रतन लाल पंवार, ओमप्रकाश पाराशर, अमृत लाल पाराशर व सहयोगियों की ओर से पौष बड़ा का आयोजन किया गया। सुहागिनों ने पुष्कर सरोवर के घाट पर जाकर अपने सास-ससुर को सरवर पहनाए। गायों को चारा खिलाया गया तथा तिल से बने लड्डू-गजक बांटे गए।

संक्रांति का पुण्यकाल आज

इस बार 14 जनवरी को रात 2 बजकर6 मिनट पर सूर्य के धन राशि से मकर राशि में प्रवेश करने से मकर संक्रांति पर्व का दान पुण्य, कर्म, तीर्थ स्नान सहित सभी कार्यक्रम बुधवार को किए जाएंगे। इस अवसर पर तिल एवं तेल से बनी हुई वस्तुएं, मिष्ठान्न फल अनाज, वस्त्र व पकौड़ों का दान किया जा सकेगा।