scriptInspection: कितने स्टूडेंट्स के लिए लैब, बताइए आपके रिसर्च पेपर… | Inspection: NAB team inspect Engineering college branches | Patrika News
अजमेर

Inspection: कितने स्टूडेंट्स के लिए लैब, बताइए आपके रिसर्च पेपर…

नैब की टीम पहुंची इंजीनियरिंग कॉलेज। पांच ब्रांच को मिलेगी ग्रेडिंग।

अजमेरSep 18, 2021 / 09:17 am

raktim tiwari

engineering college ajmer

engineering college ajmer

अजमेर.नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडेशन की टीम इंजीनियरिंग कॉलेज बड़ल्या पहुंची। टीम ने विभिन्न ब्रांच की लैब का जायजा लिया। साथ ही रिसर्च और प्रोजेक्टके बारे में पूछा।

बड़ल्या इंजीनियरिंग कॉलेज की इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग. इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट्स एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग ब्रांच ने नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडेशन (नैब) की ग्रेडिंग के लिए आवेदन किया है। टीम पहुंची कॉलेजदो सदस्यीय टीम टीम कॉलेज पहुंची। टीम ने सबसे पहले लैब का निरीक्षण किया। लैब में हाइटेक उपकरण, इंजीनियरिंग विषयों से जुड़ी तकनीकी सुविधाओं को बारीकी से परखा। टीम ने तय नियमों के हिसाब से अंक दिए। इसके बाद टीम ने रिसर्च और प्रोजेक्ट भी जांचे।
ऑनलाइन जुड़े विशेषज्ञ
नैब के चेयरमैन प्रो. के. के. अग्रवाल और विशेषज्ञ ऑनलाइन जुडे। उन्होंने प्राचार्य और विभागीय शिक्षकों से कई सवाल पूछे। मालूम हो कि टीम रविवार तक राज्य और केंद्र सरकार से मिलने वाले प्रोजेक्ट की स्थिति, टेक्यूप में हुए नवाचार, लैब में संसाधन, रिसर्च पेपर और अन्य बिंदुओं का जायजा लेगी।

Home / Ajmer / Inspection: कितने स्टूडेंट्स के लिए लैब, बताइए आपके रिसर्च पेपर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो