scriptAjmer : स्मार्टसिटी में चलते नहीं, रेंगते हैं वाहन | It takes 6 to 8 minutes to cover a distance of 1 kilometer | Patrika News
अजमेर

Ajmer : स्मार्टसिटी में चलते नहीं, रेंगते हैं वाहन

दुपहिया वाहन पर 1 किलोमीटर दूरी तय करने में लग रहे 6 से 8 मिनट

अजमेरFeb 09, 2020 / 11:40 pm

dinesh sharma

Ajmer : स्मार्टसिटी में चलते नहीं, रेंगते हैं वाहन

Ajmer : स्मार्टसिटी में चलते नहीं, रेंगते हैं वाहन

दिनेश कुमार शर्मा

अजमेर.

स्मार्टसिटी में शुमार अजमेर शहर में वाहन चलते नहीं रेंगते नजर आते हैं। हालात यह हैं कि शहर के अंदरूनी इलाके में दुपहिया वाहन पर डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी तय करने में ही 12 से 15 मिनट का समय लग रहा है। और अगर इस दौरान कहीं जाम मिल गया तो यह समय बढ़ भी सकता है।
टूटी सड़कें और बेतरतीब यातायात समस्या में और इजाफा कर रहा है। वैकल्पिक मार्ग भी वाहन चालकों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। इन मार्गों पर भी जाम के हालात बन रहे हैं। वहीं शहर के बाहरी इलाके या जिन पर यातायात का अधिक दबाव नहीं वहां 2 किलोमीटर की दूरी तय करने में 2 से 3 मिनट का समय ही लग रहा है।
राजस्थान पत्रिका टीम ने शुक्रवार को जब दुपहिया वाहन पर शहर की चारों दिशाओं में चक्कर लगाया तो शहर में कई जगह 1 किलोमीटर की दूरी तय करने में 5 से 7 मिनट तक का समय लगा।
यह मिले हालात

स्थान दूरी समय

वैशाली नगर से आगरा गेट 3 किमी 8 मिनट

गांधी भवन से मार्टिंडल ब्रिज 1.5 किमी 12 मिनटमार्टिंडल ब्रिज से सुभाष नगर चुंगी 4 किमी 8 मिनट
सुभाष नगर चुंगी से परबतपुरा 3.5 किमी 6 मिनटपरबतपुरा से मार्टिंडल ब्रिज 5 किमी 13 मिनट

मार्टिंडल ब्रिज से तोपदड़ा वाया पाल बीसला 2 किमी 6 मिनटयूनिवर्सिटी तिराहा से बस स्टैंड 5 किमी 7 मिनट
शहर में कुल पंजीकृत वाहन : 9.5 लाख

प्रमुख सड़कों पर प्रतिदिन वाहनों की आवाजाही

मदार गेट-स्टेशन रोड : 50 हजार से 1.5 लाखआनासागर गौरव पथ-वैशाली नगर : 55 से 65 हजार
नसीराबाद रोड-आदर्श नगर : 50 से 75 हजारजयपुर रोड-मेयो लिंक रोड : 45 से 50 हजार

फॉयसागर रोड-पुष्कर रोड : 35 से 40 हजार

क्या हो समाधान

शहर के अंदरूनी इलाकों में चौपहिया की बजाए दुपहिया वाहन काम लें
भीड़ वाले मार्गों से बचते हुए सीआरपीएफ कुंदन नगर और पाल बीसला मार्ग से निकलें

शहर में रिंग रोड का निर्माण कराया जाए

बेतरतीब वाहन पार्किंग पर रोक लगे

दुकानों के बाहर से अस्थायी अतिक्रमण हटाए जाएं

Home / Ajmer / Ajmer : स्मार्टसिटी में चलते नहीं, रेंगते हैं वाहन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो