scriptसावधान, खोखला हो रहा है रेलवे ओवरब्रिज | kisangarh railway overbridge | Patrika News
अजमेर

सावधान, खोखला हो रहा है रेलवे ओवरब्रिज

जगह-जगह उग आए हैं पेड़-पौधे, रूपनगढ़ रोड आरओबी के रखरखाव की ओर नहीं दिया जा रहा ध्यान

अजमेरApr 24, 2019 / 07:42 pm

dinesh sharma

kisangarh railway overbridge

सावधान, खोखला हो रहा है रेलवे ओवरब्रिज

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).

नगर के रूपनगढ़ रोड आरओबी के रखरखाव की ओर ध्यान नहीं दिया गया है। इस कारण आरओबी में जगह-जगह पेड़ उग आए हैं और इसे खोखला कर रहे हैं। इससे आरओबी को नुकसान होने की आशंका बढ़ती जा रही है।
नगर के मध्य स्थित रूपनगढ़ रोड आरओबी की दीवारों पर जगह-जगह पेड़ उग आए हैं। यह पेड़ दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। आरओबी के नियमित रखररखाव के अभाव के कारण यह पेड़ आरओबी को कमजोर कर रहे हैं। यह पेड़ आरओबी के दोनों ओर हैं। इन पेड़ों को नहीं हटाया गया तो यह आरओबी कई जगह से कमजोर हो जाएगा। इससे आरओबी के खोखले होने का खतरा बढ़ जाएगा।महत्वपूर्ण है आरओबी
यह आरओबी नगर के मध्य बना हुआ है। मार्बल एरिया, गांधीनगर और मदनगंज क्षेत्र को जोडऩे वाले मार्ग पर स्थित होने के कारण इस आरओबी पर यातायात का दबाव काफी अधिक रहता है। दिन में वाहनों का आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद यह आरओबी रखरखाव के मामले में उपेक्षित है। इस आरओबी का निर्माण रेलवे फाटक के स्थान पर किया गया था। करीब छह वर्ष पूर्व इसे यातायात के लिए खोला गया था।
नियमित रखरखाव की आवश्यकता

इस आरओबी के नियमित रखरखाव की आवश्यकता है। नगर के लिए महत्वपूर्ण होने और भारी यातायात का दबाव होने के कारण इसका नियमित रखरखाव किया जाए तो भविष्य में परेशानी नहीं आएगी। रखरखाव की ओर ध्यान नहीं दिए जाने पर भविष्य में परेशानी हो सकती है।
अभी तक नहीं बनी सीढिय़ां

इस आरओबी पर अभी तक सीढिय़ां नहीं बनी है। इस कारण लोग नीचे रेलवे टै्रक पार करने के लिए मजबूर है। कुछ समय बाद यहां डीएफसीसी टै्रक पर भी मालगाडिय़ों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे लोगों का आवागमन बंद हो जाएगा। वर्तमान में भी यहां कई हादसों में लोगों की जान जा चुकी है।

Home / Ajmer / सावधान, खोखला हो रहा है रेलवे ओवरब्रिज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो