scriptअपने दो मासूमों को साथ में लेकर जीवन लीला समाप्त करने झील किनारे पहुंची मां, फिर जो हुआ पढ़ें पूरी खबर | lady try to suicide with her innocent kids | Patrika News
अजमेर

अपने दो मासूमों को साथ में लेकर जीवन लीला समाप्त करने झील किनारे पहुंची मां, फिर जो हुआ पढ़ें पूरी खबर

नगर के गुंदोलाव स्थित घाट पर रविवार एक महिला अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या के लिए पहुंची।

अजमेरApr 17, 2018 / 01:38 pm

सोनम

lady try to suicide with her innocent kids
मदनगंज-किशनगढ़. नगर के गुंदोलाव स्थित घाट पर रविवार एक महिला अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या के लिए पहुंची। वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह तेज गति से घाट की तरफ बढ़ गई। यह देख वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़कर शहर थाना पुलिस को सौंप दिया।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि खिड़की वाले बालाजी के पास गुंदोलाव स्थित घाट पर पारिवारिक कलेश के चलते एक महिला अपने दो बच्चों को साथ लेकर वहां पहुंची। विवाहिता के आव-भाव को देखकर लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुकी। इस पर वहां मौजूद युवकों ने उन्हें दौड़कर रोका और शहर थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की। पुलिस उसके घर पहुंची तो उसका पति घर में सोता मिला। उसके पति से पूछने पर कहा कि घर में रोज-रोज किच-किच होती है। उसकी पत्नी कहां गई। उसे नहीं पता। पुलिस ने पति-पत्नी के बीच समझाइश पर दुबारा ऐसा नहीं करने के लिए पाबंद किया।

Home / Ajmer / अपने दो मासूमों को साथ में लेकर जीवन लीला समाप्त करने झील किनारे पहुंची मां, फिर जो हुआ पढ़ें पूरी खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो