scriptडेयरी के क्लेक्शन कर्मचारी से दो लाख की लूट ने फैलाई इस शहर में सनसनी ,पढ़ें पूरी खबर | man looted two lakh rupees from dairy's collection employee | Patrika News
अजमेर

डेयरी के क्लेक्शन कर्मचारी से दो लाख की लूट ने फैलाई इस शहर में सनसनी ,पढ़ें पूरी खबर

www.patrika.com/ajmer-news

अजमेरNov 03, 2018 / 06:27 pm

सोनम

man looted two lakh rupees from dairy's collection employee

डेयरी के क्लेक्शन कर्मचारी से दो लाख की लूट ने फैलाई इस शहर में सनसनी ,पढ़ें पूरी खबर

अजमेर. ब्यावर रोड संत फ्रांसिस अस्पताल के पास स्कूटर सवार लुटेरों ने अजमेर सरस डेयरी के कलेक्शन कर्मचारी से करीब दो लाख रुपए से भरा बैग लूट कर भाग गए। वारदात के बाद सक्रिय हुई क्लॉक टावर थाना पुलिस शहर में अभय कमांड सेंटर सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही।
पुलिस के अनुसार रामगंज काली माता मंदिर के पास रहने वाला अनिल चौरसिया अजमेर सरस डेयरी में रूट तीन का कलेक्शन कर्मचारी है। रोजाना की तरह अनिल सुबह दूध का कलेक्शन लेने निकला। वापसी में मार्टिण्डल ब्रिज की ब्यावर भुजा से उतरने के दौरान संत फ्रांसिस अस्पताल के पास स्कूटर पर सवार होकर पीछे से आए युवकों ने बाइक पर सवार अनिल को धक्का दे दिया।
संतुलन बिगडऩे से गिरे अनिल बाइक समेत गिर गया। संभलता उससे पहले सफेद शर्ट पहना युवक तेजी से उसकी तरफ आया। उसने अनिल के हाथ से बैग छीना और दौड़ते हुए स्कूटर पर बैठ अपने साथी सहित भाग गया। बैग में एक लाख 93 हजार 300 रुपए सरस डेयरी के कलेक्शन की रकम थी। घटना के बाद पहुंची क्लॉक टावर थाना पुलिस ने अस्पताल के सामान स्थित होटल के सीसीटीवी फु टेज खंगाली। इसमें आरोपित नजर आ रहे हैं।

Home / Ajmer / डेयरी के क्लेक्शन कर्मचारी से दो लाख की लूट ने फैलाई इस शहर में सनसनी ,पढ़ें पूरी खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो