30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खत्म हुए सप्लीमेंट्री एग्जाम, अब स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 24 Sep 2018, 9:05 AM IST

compartment exam 2018

compartment exam 2018

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। कॉपियों की जांच शुरू हो चुकी है। जल्द यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के रिजल्ट जारी करेगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रतो दत्ता ने बताया कि 5 से 20 सितम्बर तक सप्लीमेंट्री परीक्षाएं कराई गई थी। इनमें बीए, बीएससी, बी.कॉम तृतीय वर्ष (पास कोर्स और ऑनर्स), बीपीएड, बीएससी/बीए बीएड प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष, चतुर्थ वर्ष (रीजनल कालेज), बीसीए, बीएससी आईटी/कम्प्यूटर साइंस/बायोटेक, नैच्यूरोपैथी एन्ड यौगिक साइंस तृतीय वर्ष के विषय शामिल हैं।

इसके अलावा लॉ कॉलेज के स्टूडेंट्स ने भी परीक्षा दी है। मालूम हो कि प्रथम और द्वितीय वर्ष में ड्यू पेपर स्कीम लागू है। तृतीय वर्ष में कम नंबर आने पर कई विद्यार्थी सप्लीमेंट्री परीक्षाए देते हैं।

तैयार हो जाइए जेब ढीली करने के लिए...

विद्यार्थियों को सालाना परीक्षा फार्म भरने के लिए जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी होगी। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय पांच प्रतिशत फीस बढ़ाएगा। ऑनलाइन परीक्षा फार्म जल्द भरने शुरू होंगे।
विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष परीक्षा शुल्क में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी करता है। इसका फैसला करीब दस साल पहले लिया जा चुका है।

इसके अलावा राजभवन की परीक्षा शुल्क सिफारिश भी लागू हो चुकी है। सत्र 2018-19 की परीक्षाओं के ऑनलाइन फार्म भरवाए जाने हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को पिछले साल से पांच प्रतिशत ज्यादा परीक्षा शुल्क देना पड़ेगा। परीक्षा फार्म भरने की तिथियां, पेपर स्कीम और अन्य सूचना जल्द वेबसाइट पर अपलोड होंगी। विश्वविद्यालय को परीक्षा शुल्क से करीब 55 करोड़ रुपए की आय होगी। स्नातक और स्नातकोत्तर की सभी परीक्षाओं की फीस कुछ बढ़ जाएगी।

3.40 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा

वर्ष 2019 की स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं में करीब 3.40 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 1 लाख से ज्यादा विद्यार्थी तो प्रथम वर्ष के होंगे। अन्य विद्यार्थियों द्वितीय, तृतीय वर्ष, स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध और उत्तर्राद्र्ध के विद्यार्थी शामिल होंगे। फार्म भरने की तिथियां, विद्यार्थियों की पेपर स्कीम, फीस और अन्य सूचनाएं कम्प्यूटर फर्म को दी जाएगी। यह विश्वविद्यालय के पोर्टल पर उपलब्ध होंगी।