scriptबोली विधायक साहिबा : एक महिला ही करती है महिला का सम्मान ,जानें क्यों कहा उन्होंने ऐसा | member of legislative diya says cm raje gave opportunities to ladies | Patrika News
अजमेर

बोली विधायक साहिबा : एक महिला ही करती है महिला का सम्मान ,जानें क्यों कहा उन्होंने ऐसा

www.patrika.com/ajmer-news

अजमेरSep 24, 2018 / 10:53 am

सोनम

member of legislative diya says cm raje gave opportunities to ladies

बोली विधायक साहिबा : महिला ही करती है महिला का सम्मान ,जानें क्यों कहा उन्होंने ऐसा

अजमेर. विधायक दीया कुमारी ने कहा कि महिला ही महिला का सम्मान करती है। राजस्थान में महिलाओं को आगे बढ़ाने में भाजपा का योगदान रहा है और भविष्य में भी रहेगा। सशक्तीकरण में महिलाओं का कोई सानी नहीं है। वे दक्ष मेंशन में आयोजित अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के महिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए कई सारी योजनाएं और कानून बनाए हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जितना विकास करवाया उतना प्रदेश में पिछले 50 सालों में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को संस्कारवान, चरित्रवान एवं सामथ्र्यवान बनाने में मां की महत्वपूर्ण भूमिका है।
हमारी माताएं बहनें ही सशक्तीकरण का कार्य बखूबी कर सकती हैं। सम्मेलन का नाम ‘हर महिला है दुर्गा का रूप यही बदलेगी देश का स्वरूप’ रखा गया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि महिला शक्ति के आगे कोई नहीं है। हम अपनी शक्तियों को तब तक नहीं पहचानते जब तक कि चुनौतियों से जूझने का अवसर नहीं आता है।
महिला हर क्षेत्र में श्रेष्ठ- भदेल

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता मंत्री भदेल ने कहा कि महिला हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म चलाकर महिलाओं से उस योजनाओ के बारे में पूछा और सवालों के सही जबाब देने वाली महिलाओं व लडकियों को पुरस्कार दिया।
जिला शहर अध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2017 में मातृ वंदना योजना लागू की जिसमें गर्भवती महिलाओं को तीन किस्त में पांच हजार रुपए दिए जाते हैं जो उनके बैंक खाते में सीधे आते है। इससे वह गर्भवस्था के दौरान बच्चे का सही तरीके से भरण-पोषण कर सकती है। संचालन महिला मोर्चा की संयोजक सीमा गोस्वामी ने किया। प्रभा शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, जिला विस्तारक तुलसीराम, महिला मोर्चा विस्तारक रमा चौधरी, उपमहापौर सम्पत सांखला, सीमा गोस्वामी, लीना विश्वा, मंजू शर्मा, पार्षद संतोष मोर्य, बीना टांक, पिंकी गुर्जर, उर्मिला गढवाल, बलराज कच्छावा, मुकेश खींची, सोहन शर्मा एवं महिलाएं उपस्थित थे।

Home / Ajmer / बोली विधायक साहिबा : एक महिला ही करती है महिला का सम्मान ,जानें क्यों कहा उन्होंने ऐसा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो