scriptविविधा कला एवं सांस्कृतिक संस्था ‘स्मारिका’ विमोचन | Miscellaneous art and cultural institution 'Souvenir' released | Patrika News
अजमेर

विविधा कला एवं सांस्कृतिक संस्था ‘स्मारिका’ विमोचन

संस्थापक स्व.डॉ.नुपुर रॉय का 80वां जयंती समारोह
.‘‘विविधा’’ कला एवं सांस्कृतिक संस्था के 25 वर्ष, अजमेर कथक कला केन्द्र के 15 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्था संस्थापक स्व.डॉ. नुपुर रॉय की स्मृति में उनकी 80वीं जन्म जयंती मनाई गई।

अजमेरDec 26, 2023 / 10:47 pm

Dilip

विविधा कला एवं सांस्कृतिक संस्था ‘स्मारिका’ विमोचन

विविधा कला एवं सांस्कृतिक संस्था ‘स्मारिका’ विमोचन

.‘‘विविधा’’ कला एवं सांस्कृतिक संस्था के 25 वर्ष, अजमेर कथक कला केन्द्र के 15 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्था संस्थापक स्व.डॉ. नुपुर रॉय की स्मृति में उनकी 80वीं जन्म जयंती मनाई गई। इस मौके पर संस्था ‘‘स्मारिका-2023’’ का विमोचन मंगलवार को किया गया। सम्भागीय आयुक्त सी.आर. मीणा सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।
संस्था की निदेशक दृष्टि रॉय ने बताया कि विविधा संस्था की संस्थापक स्व.डॉ. नुपुर रॉय वरिष्ठ सर्जन, नृत्यांगना एवं खेल अधिकारी थी। विधायक अनिता भदेल, भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी, मदस विश्वविद्यालय में कुलपति अनिल शुक्ला, आई.जी.पुलिस लता मनोज कुमार, पूर्व महिला आयोग राजस्थान अध्यक्ष लाड कुमारी जैन, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ,पाठक महाराज, नगर पालिका पुष्कर के अध्यक्ष शिवस्वरुप महर्षि, कवंलप्रकाश किशनानी विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने स्व.डॉ. नुपुर रॉय को श्रृद्धाजंलि अर्पित की। वक्ताओं ने ऐसी संस्थाएं सांस्कृतिक व भारत की मूल संस्कृति को बनाए रखने व उनके विकास में सहायक होती हैं। ऐसी संस्थाओं से उभरते हुए संगीतकारों और कलाकारों को मंच मिलता है।संस्था संरक्षक सुनिल दत्त जैन ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।सांस्कृतिक सचिव योगबाला वैष्णव ,जोगेश्वर गर्ग विधायक जालौर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली सिस्टर अर्लिन, उपमहापौर नीरज जैन , शहर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, अरविन्द यादव, पूर्व न्यायाधीश किशन गुर्जर , गजेन्द्र सिंह रलावता , सुरेश बबलानी , सुरेश सिंधी, दामोदर दास पुष्क सांस्कृतिक सचिव कल्पना कासवा ने आभार जताया।

Hindi News/ Ajmer / विविधा कला एवं सांस्कृतिक संस्था ‘स्मारिका’ विमोचन

ट्रेंडिंग वीडियो