अजमेर

नगर निगम ने कर दिया कमाल, बनवा दिए 27 हजार लड्डू

गणतंत्र दिवस पर बंटेगे लड्डू
ढाई लाख रुपए की लागत से बन रहे हैं देशी घी के लड्डू

अजमेरJan 23, 2020 / 08:35 pm

himanshu dhawal

नगर निगम ने कर दिया गजब, बनवा दिए 27 हजार लड्डू


अजमेर. नगर निगम की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह में वितरण के लिए 27 हजार लड्डू बनवाए जा रहे हैं। इस पर करीब 2.25 लाख रुपए खर्च होंगे। लड्डू बनाने का काम नगर निगम परिसर में शुरू हो गया है।
शहर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को मनाया जाएगा। इस दौरान लड्डू का वितरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनका सेम्पल लिया गया ह। नगर निगम उपायुक्त गजेन्द्र सिंह रलावता ने बताया कि 27 हजार लड्डू बनावाए जा रहे है। इसमें जिलास्तरीय मुख्य समारोह में 13 हजार लड्डू, सेन्ट्रल जेल के लिए 3 हजार लड्डू, हाई सिक्योरिटी जेल के लिए 600 लड्डू भिजवाए जाएंगे। इसके अलावा नगर निगम के स्थाई, अस्थाई सफाई कर्मचारी एवं कार्यालय स्टाफ के लिए लगभग 10 हजार लड्डूओं का निर्माण करवाया गया है। लड्डूओं को 25 जनवरी को संबंधित संस्था प्रतिनिधियों को संभला दिए जाएंगे। लड्डूओं के निर्माण के लिए अपना बाजार से 1200 किलो शुद्धदेसी घी, शक्कर एवं बेसन इत्यादि सामग्री मंगवाई गई है। लड्डूओं के निर्माण पर लगभग 2.25 लाख रुपए खर्च होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें
Ajmer Discom: दस हजार से ज्यादा बकाया तो कटेगा बिजली कनेक्शन

यह भी पढ़ें
तीर्थ नगरी पुष्कर शर्मसार : विदेशी पर्यटक ने खोई सुधबुध,निर्वस्त्र हो करने लगा ऐसी हरकत

Home / Ajmer / नगर निगम ने कर दिया कमाल, बनवा दिए 27 हजार लड्डू

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.