scriptMunicipal Election: कांग्रेस ने समझा हमें वोट बैंक, अब देंगे झटका | Municipal Election: Minority shows anger over congress | Patrika News
अजमेर

Municipal Election: कांग्रेस ने समझा हमें वोट बैंक, अब देंगे झटका

मुस्लिम एकता मंच के कई कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने कांग्रेस के टिकट वितरण पर नाराजगी जताई।

अजमेरJan 17, 2021 / 09:38 am

raktim tiwari

minority votes in ajmer

minority votes in ajmer

अजमेर. मुस्लिम बाहुल्य इलाके में प्रत्याशी नहीं उतारने से कांग्रेसियों में नाराजगी है। दरगाह इलाके में मुस्लिम महासभा के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने विरोध जताया। उन्होंने चेताया कि अल्पसंख्यकों को वोट बैंक समझने वाली कांग्रेस को सबक सिखाया जाएगा।
कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में वार्ड 11, 12 व 13 में प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। किसी को कांग्रेस पार्टी का सिंबल नहीं दिया है। इससे चुनाव लडऩे के इच्छुक नेताओं और क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। मुस्लिम एकता मंच के कई कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने कांग्रेस के टिकट वितरण पर नाराजगी जताई।
कार्यकर्ताओं को झटका
मुस्लिम महासभा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस को प्रत्याशियों को टिकट देना चाहिए था। कार्यकर्ता बड़ी उम्मीद से मेहनत कर रहे थे। कोई भी जीते उसको समर्थन देंगे..ये शब्द ठेस पहुंचाने हैं। अल्पसंख्यकों ने कांग्रेस का सदैव साथ दिया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश नेतृत्व को सोचना चाहिए रियाम अहमद मंसूरी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा मुस्लिम बाहुल्य इलाकों का शोषण और छल करती रही है। अब लोग जागरुक हो रहे हैं। कांग्रेस हमेशा मुस्लिमों को वोट बैंक समझती रही है।
गैलरी में लगाए सेनेटाइजर, बैठेंगे सोशल डिस्टेंसिंग से

अजमेर. सीबीएसई से सम्बद्ध स्कूल, सरकारी और निजी कॉलेज सहित महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी कैंपस सोमवार से अनलॉक होंगे। स्कूल में नवीं से बारहवीं तथा कॉलेज-यूनिवर्सिटी में तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होगी। राज्य सरकार के निर्देशों को देखते हुए संस्थानों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य द्वार-गलियारों में सेनेटाइजर के अलावा कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग से विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा।
बीते वर्ष लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के चलते राज्य के सभी विश्वविद्यालय-कॉलेज बंद हैं। कक्षाओं में ऑफलाइन पढ़ाई ठप है। संस्थानों में ऑनलाइन क्लास हो रही है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 18 जनवरी से राज्य में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थान खोलने के निर्देश दिए हैं।

Home / Ajmer / Municipal Election: कांग्रेस ने समझा हमें वोट बैंक, अब देंगे झटका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो