scriptप्रशासन व विहिप कार्यकर्ताओं में तकरार,भगवा रैली के जरिए गोशाला का हिस्सा हटाने का विरोध | Opposition to remove part of Gaushala, VHP activists organize saffron | Patrika News
अजमेर

प्रशासन व विहिप कार्यकर्ताओं में तकरार,भगवा रैली के जरिए गोशाला का हिस्सा हटाने का विरोध

ग्राम पंचायत रूपनगढ़ प्रशासन ने संभागीय आयुक्त से अतिक्रमणों के खिलाफ की थी शिकायत,तहसील प्रशासन आदेश की अनुपालना में कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध,विहिप,बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ता रैली में रहे शामिल

अजमेरApr 08, 2021 / 11:49 pm

suresh bharti

प्रशासन व विहिप कार्यकर्ताओं में तकरार,भगवा रैली के जरिए गोशाला का हिस्सा हटाने का विरोध

प्रशासन व विहिप कार्यकर्ताओं में तकरार,भगवा रैली के जरिए गोशाला का हिस्सा हटाने का विरोध

अजमेर/रूपनगढ़. गोशाला की जमीन से कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विहिप कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार विरोध किया। पहले तो समझाइश का दौर चला। बाद में प्रशासन ने ऊपर के आदेश का हवाला देकर गोशाला की चारदीवारी तोडऩे की प्रतिबद्धता दिखाई। इसे लेकर एकबारगी तो प्रशासन व विहिप कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। इस दौरान पुलिस ने समझाइश की। आरोप है कि रूपनगढ़ सरपंच की ओर से यह कार्रवाई कराई जा रही है। रूपनगढ़ तहसील प्रशासन ने एक आदेश जारी कर गोशाला की जमीन से कथित अतिक्रमण हटाने को चेताया था। बाद में विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
क्या है विवाद

दरअसल, रूपनगढ़ ग्राम पंचायच के खसरा संख्या 2352 को लेकर विवाद है। प्रशासन इस जगह के एक हिस्से को अतिक्रमण बता रहा है,जबकि विपिप कार्यकर्ता इस कार्रवाई के पीछे ग्राम पंचायत पर दुर्भावना का आरोप लगा रहे हैं। जानकारों की मानें तो इस खसरे में गोशाला स्थित है। लोगों ने गोशाला या इसकी सुरक्षा दीवार को हटाने की योजना का विरोध किया है।
सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया

गुरुवार सुबह लाल दरवाजा स्थित गणेश मन्दिर के पास विश्व हिन्दू परिषद् के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। यहां से पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, विहिप के प्रखण्ड अध्यक्ष सुमेर सिंह चन्देल, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह नोसल और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र ओझा की अगुवाई में तहसील प्रशासन और ग्राम पंचायत के विरोध में भगवा रैली निकाली। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। जुलूस किले का चौक, मुख्य बाजार, गढ़ का दरवाजा, फव्वारा सर्किल, किशनगढ़ रोड होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचा, जहां पर गोशाला या इससे सटे सुरक्षा दीवार आदि निर्माण को नहीं तोडऩे का ज्ञापन तहसीलदार विजय पाल विश्रोई को सौंपा गया।
गोशाला को नहीं आएगी आंच

विधायक रावत ने कहा कि गोशाला की जमीन को कई खतरा नहीं होगा। गाय और गोशाला हिन्दुओं की आस्था से जुड़ा हुआ मसला है। किसी भी बहाने से गोशाला को हाथ नहीं लगाने दिया जाएगा। खसरा नं. 2352 में गोशाला है। उस में अतिक्रमण हटाने के नाम पर गायों को बेदखल नहीं करने दिया जाएगा। इस अवसर पर उपसरपंच मुकेश प्रजापति, तुलसीराम नागाह, पंचायत समिति सदस्य गणेश खिलेरी, ओमप्रकाश प्रजापति, रणजीत सामरिया, नगर अध्यक्ष मनोज बण्टी सेन, जयप्रकाश राव, कमल राव, बंशीलाल बंजारा, ओमनाथ, तेजाराम राव, मुकेश सारण, देवकीनन्दन प्रजापति, यज्ञनारायण सिंवाल, पंकजवदन नामा, अमितसेन, सुनील चौहान, समरथ सिंह जोधा, भानुप्रताप सिंह, कपिल साहू, बलबीरसिंह जोबनेर समेत बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, बजरंग दल, विहिप और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Home / Ajmer / प्रशासन व विहिप कार्यकर्ताओं में तकरार,भगवा रैली के जरिए गोशाला का हिस्सा हटाने का विरोध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो