script#Holi 2018: शहर में होली की धूम, लोगों ने कुछ यूं किया परिवार के साथ पूजन | Peoples worship on holi, colourful festival start in city | Patrika News
अजमेर

#Holi 2018: शहर में होली की धूम, लोगों ने कुछ यूं किया परिवार के साथ पूजन

लोगों ने होलिका की फल-फूल,मिठाई, गोबर की माला, नारियल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।

अजमेरMar 01, 2018 / 08:43 am

raktim tiwari

holi worship

holi worship

रंगों के त्यौंहार होली की शहर में धूम मची है। गुरुवार को लोगों ने विभिन्न स्थानों पर मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन कर घर-परिवार में खुशहाली की कामना की। शुक्रवार को धूलंडी मनाई जाएगी। लोगों ने एकदूसरे को गुलाल, अबीर और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे।
गुरुवार को होलीदड़ा, नया बाजार, पुरानी मंडी, मदार गेट, कवंडसपुरा, डिग्गी बाजार, ऊसरी गेट, दरगाह बाजार, नला बाजार, आदर्श नगर, बिहारी गंज, प्रकाश रोड, धौला भाटा, अलवर गेट, रामगंज, केसरगंज, सुभाष नगर, शास्त्री नगर, नाका मदार, गुलाबबाड़ी, वैशाली नगर, बी.के. कौल नगर, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, लोहागल रोड, पंचशील, फायसागर रोड सहित अन्य इलाकों में चौराहों-मैदान में होली बनाई गई। शुभ मुर्हूत के अनुसार शाम 7 बजे बाद होलिका का विधि विधान से दहन किया गया। इस दौरान भक्त प्रहलाद को प्रतीकात्मक रूप से बचाया गया। लोगों ने होलिका की फल-फूल,मिठाई, गोबर की माला, नारियल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।
शहर में बरसेंगे रंग
शुक्रवार को धूलंडी पर्व मनाया जाएगा। सड़कें और गलियां गुलाल से अटी नजर आएंगी। शहर की कॉलोनियों, मोहल्लों में लोग एकदूसरे को रंग, गुलाल, अबीर लगाकर होली की बधाई देंगे। मंदिरों में भी भगवान को गुलाल लगाया जाएगा। कई जगह गुलाब और गैंदे की पंखुडिय़ों, इत्र से होली खेली जाएगी। घरों में स्वादिष्ट मिठाइयां और पकवान बनाए गए हैं। दिनभर होली खेलने के बाद शाम को घरों में जाकर राम-राम करेंगे।
शहर में गूंजे ढोल-ढमाके

ढोल-ढमाकों और चंग की थाप गूंजनी शुरू हो गई है। कई जगह महिला मंडलियों ने फाग गीत और भजन गाए। पारम्परिक फिल्मी गीतों पर युवा थिरक उठे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय चौराहे,मदार गेट, स्वामी कॉम्पलेक्स, कचहरी रोड, नया बाजार, आगरा गेट और अन्य स्थानों पर ज्यादा रौनक दिखी।
बाजार में रही रौनक

गुरुवार सुबह से रौजारों में भी खास रौनक नजर आई। मदार गेट, नया बाजार, पुरानी मंडी, कवंडसपुरा और अन्य इलाकों में मिठाई, नारियल, फल, रंग, पिचकारी, होलिका दहन की सामग्री, खरीददारी हुई। शुक्रवार को धूलंडी पर दिन में दुकानें बंद रहेंगी। लेकिन शाम को व्यापारियों ने प्रतिष्ठान खोलकर एकदूसरे को शुभकामनाएं देंगे।

Home / Ajmer / #Holi 2018: शहर में होली की धूम, लोगों ने कुछ यूं किया परिवार के साथ पूजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो