scriptजाट मतदाताओं को साधने का किया प्रयास | rahul gandhi in ajmer dist, kishangarh rupangarh sursura | Patrika News
अजमेर

जाट मतदाताओं को साधने का किया प्रयास

तेजाजी महाराज की निर्वाण स्थली पर नवाया शीश
 

अजमेरFeb 14, 2021 / 12:51 am

Amit

rahul gandhi in ajmer dist, kishangarh rupangarh sursura

जाट मतदाताओं को साधने का किया प्रयास

रूपनगढ़ (अजमेर). कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय राहुल गांधी ने रूपनगढ़ यात्रा को प्रदेश में जाट समाज को साधने के नजरिए से भी देखा जा रहा है। राहुल गांधी की सभा के लिए इसलिए जाट बाहुल रूपनगढ़ क्षेत्र का चयन किया गया। सभा से पहले राहुल गांधी लोकदेवता तेजाजी महाराज की निर्वाण स्थली सुरसुरा में धोक लगाई।
प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान जाट समाज से तालुख रखते है। लोकदेवता तेजाजी के प्रति प्रदेश के सभी वर्गों में बड़ी श्रद्धा है। लेकिन इनमें जाट समाज प्रमुख है। प्रदेश में सुरसुरा स्थिति तेजाजी के मंदिर का बड़ा महत्व है। यहां तेजाजी महाराज का निर्वाण हुआ था। राहुल गांधी की रूपनगढ़ यात्रा पर पूरे जाट समाज सहित विपक्ष की भी नजर रहती। इसलिए पहले से ही सुरसुरा में लोकदेवता तेजाजी महाराज के मंदिर जाने का कार्यक्रम तय किया गया। ताकि जाट समाज में अच्छा संदेश जाए। साथ ही विपक्ष को किसी तरह का मौका नहीं मिले। राहुल गांधी ने तेजाजी महाराज की प्रतिमा के दर्शन किए। इसके बाद सभी ने हवन कुण्ड व ज्योति स्थल की प्रदक्षिणा की। यहां पर पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, पूर्व प्रधान रामेश्वर खींची, तेजाजी विकास समिति के अध्यक्ष उगमाराम जाजड़ा व अन्य ने उन्हें केसरिया दुप्पटा ओढ़ाकर तेजाजी की तस्वीर भेंट की। उनके सुरसुरा जाने की प्रदेश के जाट समाज में काफी चर्चा रही। साथ ही इस यात्रा का अजमेर और नागौर दोनो जिलों पर असर रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, स्वास्थ्यमंत्री डॉ. रघु शर्मा भी साथ रहे। उल्लेखनीय है आने वाले दिनों में प्रदेश की कई सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं।

Home / Ajmer / जाट मतदाताओं को साधने का किया प्रयास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो