scriptराहुल गांधी 13 को ट्रैक्टर रैली में लेंगे भाग, लोकदेवता तेजाजी के भी लगाएंगे धोक | rahul gandhi will come in kishangarh rupangarh | Patrika News
अजमेर

राहुल गांधी 13 को ट्रैक्टर रैली में लेंगे भाग, लोकदेवता तेजाजी के भी लगाएंगे धोक

रूपनगढ़ में ट्रैक्टर रैली में होंगे शामिल

अजमेरFeb 09, 2021 / 11:59 pm

Amit

Ashok Gehlot लेंगे Rahul Gandhi की जगह! कांग्रेस अध्यक्ष का जल्द होगा ऐलान

Ashok Gehlot लेंगे Rahul Gandhi की जगह! कांग्रेस अध्यक्ष का जल्द होगा ऐलान

मदनगंज-किशनगढ़/रूपनगढ़. कांग्र्रेस नेता राहुल गांधी रूपनगढ़ में ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए 13 फरवरी को किशनगढ़ आएंगे। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम तय हो गया है। राहुल गांधी 12 फरवरी को सुबह 11.30 बजे हनुमानगढ़ स्थित पीलीबंगा की कृषि उपज मंडी में किसान सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद अपराह्न 3 बजे श्रीगंगानगर स्थित पदमापुर की कृषि उपज मंडी में किसान सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके दूसरे दिन 13 फरवरी को रूपनगढ़ में होने वाली ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए किशनगढ़ आएंगे। पहले विशेष विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस नेता स्वागत करेंगे। यहां से वह सुरसुरा धाम स्थित तेजाजी धाम के दर्शन करेंगे। फिर सुरसुरा में ही किसान सभा को सम्बोधित करेंगे। यहां से वह रूपनगढ़ जाएंगे और यहां ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे। इसके बाद राहुल गांधी का नागौर के परबतसर और इसके बाद मकराना में किसान सभा को सम्बोधित करने का कार्यक्रम है।
कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे

पुष्कर. जिले के रूपनगढ़ में राहलु गांधी की प्रस्तावित ट्रेक्टर रैली आयोजन को लेकर पुष्कर में कांग्र्रेस की अलग अलग बैठकों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को किसान आन्दोलन के लिए राहुल गांधी की ट्रेक्टर रैली में अधिकाधिक भाग लेने के लिए नगर कांगे्रस अध्यक्ष भागचंद गंगवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष दामोदर शर्मा ने पार्टी के निर्देशानुसार किसान आन्दोलन का समर्थन करते हुए रैली में अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज कराने का आव्हान किया। बैठेक में चांदमल उदय, सावित्री प्रसाद गौतम, बेणी गोपाल मंत्री, राजेन्द्र मलिक, गिरीश पाराशर, रणछोड़ राठी, ओमप्रकाश डोल्या, पुष्कर नारायण, सुरेश पाराशर सहित कार्यकर्त उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक कांगे्रस की ओर से बुधवार को पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर के मुख्य आतिथ्य में बैठक होगी। इसमें जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पार्षद भाग लेंगे।

Home / Ajmer / राहुल गांधी 13 को ट्रैक्टर रैली में लेंगे भाग, लोकदेवता तेजाजी के भी लगाएंगे धोक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो