scriptRaksha Bandhan 2020: भाईयों की कलाई पर सजाई बहनों ने राखी | Raksha Bandhan 2020: Sisters ties rakhi on brothers hand | Patrika News
अजमेर

Raksha Bandhan 2020: भाईयों की कलाई पर सजाई बहनों ने राखी

कोरोना संक्रमण के बीच मनाया रक्षाबंधन पर्व।

अजमेरAug 03, 2020 / 03:44 pm

raktim tiwari

rakhi festival

rakhi festival

अजमेर.

कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार को भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व उत्साह और उल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के तिलक लगाकर और राखी बांधकर उनकी लम्बी उम्र, खुशहाली की कामना की। भाइयों ने अपनी बहन को सार्मथ्य अनुसार उपहार और नकद राशि भेंट की।
रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाइयों को तिलक कर, मिठाई खिलाकर और श्रीफल देकर राखी बांधी। साथ ही भाइयों की समृद्धि, परिवार में खुशहाली की मंगल कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार और नकद राशि भेंट की। शहर के मंदिरों में भी भगवान श्रीकृष्ण, लक्ष्मी-नारायण, सिद्धि विनायक, भगवान शिव-पार्वती के राखी बांधी गई। दोपहिया-चौपहिया वाहनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी रक्षासूत्र बांधा गया। कई जगह पुजारियों ने यजमानों और लोगों के घर जाकर रक्षासूत्र बांधे। कई पुलिस थानों में महिलाओं और बालिकाओं ने थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें उपहार और रुपए दिए।
कोरोना का दिखा असर
कोरोना संक्रमण के चलते नया बाजार, पुरानी मंडी, दरगाह बाजार मदार गेट, केसरगंज, रामगंज, नगरा, धौलाभाटा, बिहारी गंज, आदर्शनगर, वैशाली नगर, और अन्य इलाकों में बाजारों में ज्यादा चहल-पहल नहीं दिखी। लोगों ने घरों में रहना मुनासिब समझा। हालांकि कई जगह राखी, फल, मिठाई, श्रीफल, उपहार और अन्य सामग्री की खरीद-फरोख्त हुई।
सूना दिखा सेंट्रल जेल
कोरोना संक्रमण के चलते केंद्रीय कारागार में राखी नहीं मनाई गई। यहां हर साल दिखने वाले माहौल के बजाय सन्नाटा पसरा दिखा।

मनाया श्रावणी उपाकर्म पर्व
आर्य समाज अजमेर के तत्वावधान में श्रावणी उपाकर्म और पंडित जियालाल जयंती मनाई गई। सुबह मंत्रो”ाार से यज्ञ हुआ। श्रावणी उपाकर्म की महत्ता और पंडित जियालाल की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया।

Home / Ajmer / Raksha Bandhan 2020: भाईयों की कलाई पर सजाई बहनों ने राखी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो