scriptदुष्कर्म पीडि़ता बोली-न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्मदाह | Rape victim's quote-Do not get justice i commit suicide | Patrika News
अजमेर

दुष्कर्म पीडि़ता बोली-न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्मदाह

सामूहिक दुष्कर्म का दंश झेल चुकी नाबालिग न्याय के लिए 4 माह से दर-दर भटक रही है।

अजमेरMay 20, 2019 / 12:50 am

manish Singh

Rape victim's quote-Do not get justice i commit suicide

दुष्कर्म पीडि़ता बोली-न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्मदाह

गैंगरेप के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर, नागौर पुलिस पर मामला दबाने का लगाया आरोप, चार माह से न्याय की तलाश में भटक रही है पीडि़ता
पादूकलां/अजमेर.
सामूहिक दुष्कर्म का दंश झेल चुकी नाबालिग न्याय के लिए 4 माह से दर-दर भटक रही है। पीडि़ता ने नागौर पुलिस पर मामला दबाने का आरोप भी लगाया है। पीडि़ता के परिजनों ने बताया कि 14 जनवरी की रात को ही पुलिस को मामले में रिपोर्ट दी थी। पुलिस दबाव के चलते तीन दिन तक उनको टरकाती रही। आखिर चौथे दिन 17 जनवरी को धारा 457, 376 डी और पोक्सो एक्ट की धारा 5 व 6 में एफआइआर दर्ज की गई। पुलिस ने 21 जनवरी को पीडि़ता का मेडिकल कराया और 164 में बयान करवाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी योगेश उर्फ राजूराम, पूराराम व गोदाराम ने दुष्कर्म का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। पीडि़ता अपने ननिहाल आई हुई थी। जब तीनों आरोपी दीवार फांद रहे तो किसी ने उन्हें देख लिया था। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आरोपियों में से दो भागने में सफल हो गए लेकिन योगेश उर्फ राजूराम पकड़ा गया। इसके बाद वह कमरे में घुस गया और भीतर से बंद कर लिया था। उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली
न्याय नहीं मिला तो चेताया
पीडि़ता ने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज अजमेर के समक्ष धरना देकर निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की जाएगी। न्याय नहीं मिलने पर वह आत्मदाह कर लेगी।

इनका कहना है
जांच 22 फरवरी को आई थी, जांच करके 16 अप्रेल को पुलिस महानिरीक्षक रेंज अजमेर को भेज दी थी। दो आरोपी फरार है। आईजी ने पुलिस अधीक्षक नागौर को जांच के आदेश दिए थे। पुलिस अधीक्षक ने मृतक के मेडिकल बोर्ड से हुए पोस्टमार्टम में राय लेकर फिर से जांच करने के आदेश दिए हैं।
भंवर रणधीर सिंह, सीओ भीलवाड़ा व अनुसंधान अधिकारी

Home / Ajmer / दुष्कर्म पीडि़ता बोली-न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्मदाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो