scriptRepublic Day: गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया गणतंत्र दिवस पर तिरंगा | Republic Day: National flag Host on 26th January | Patrika News
अजमेर

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया गणतंत्र दिवस पर तिरंगा

शैक्षिक, प्रशासनिक, सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कामकाज करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

अजमेरJan 26, 2023 / 01:24 pm

raktim tiwari

गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया गणतंत्र दिवस पर तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया गणतंत्र दिवस पर तिरंगा

देश के 74 वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को शहर में तिरंगा फहराया गया। पुलिस लाइंस मैदान में जिला स्तरीय समारोह हुआ। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में खेलकूद, चिकित्सा, शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शहर के शैक्षिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए। विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति गीत, नृत्य, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही।

पटेल मैदान में आयोजित समारोह में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने सुबह 9.30 बजे ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस, सीआरपीएफ, हाड़ी रानी बटालियन, आरएसी, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और अन्य टुकडिय़ों की मार्च पास्ट निकाली। कटारिया ने शैक्षिक, प्रशासनिक, सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कामकाज करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। संभागीय बी. एल. मेहरा, जिला कलक्टर अंशदीप, अजमेर रेंज के आईजी रूपदिंर सिंघ एस.पी. चूनाराम जाट और अन्य मौजूद रहे। इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया।

इसी तरह रसाला बावड़ी स्थित कार्यालय और स्वतंत्रता सेनानी भवन गोल चक्कर केसरगंज में स्वतंत्रता सेनानी शोभाराम गहरवार ने ध्वजारोहण किया। पंचशील नगर विकास समिति ए स्थित चाणक्य स्मारक पर भी तिरंगा फहराया। दयानंद कॉलेज में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने ध्वजारोहण कर प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कलक्टर अंशदीप ने कलक्ट्रेट और अपने निवास, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में प्रशासक बी.एल. मेहरा, इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा, महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में डॉ. जे.के.डीगवाल ने ध्वजारोहरण किया। नगर निगम कार्यालय में महापौर बृजलता हाड़ा, अजमेर विकास प्राधिकरण कार्यालय में संभागीय आयुक्त ने ध्वज फहराया। अन्य निजी और सरकारी दफ्तरों में भी ध्वज फहराया गया।

भारत विकास परिषद आदर्श शाखा अजमेर के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। राजस्थान लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मंजुला मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पर आईजी रूपिंदर सिंघ, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एस.पी. चूनाराम जाट ने ध्वज फहराया।

अजमेर डिस्कॉम में प्रबंध निदेशक एन.एस. निर्वाण ने ध्वज फहराया। सीबीएसई कार्यालय में भी ध्वज फहराया गया।इसी तरह महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. अनिल कुमार शुक्ला, लॉ कॉलेज में प्राचार्य डॉ. विभा शर्मा, संस्कृत कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अवधेश मिश्रा, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. वी.बी.सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह मेयो कॉलेज मेें निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एस.एच.कुलकर्णी, मेयो गल्र्स कॉलेज में प्राचार्य कंचन खांडके ने ध्वज फहराया। शहर और जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल में भी तिरंगा फहराया गया। विभिन्न कॉलोनियाें, सामुदायिक भवनों, चौराहों पर भी तिरंगा लहराया।

तिरंगा लेकर निकले युवा

कई युवा बाइक और कार-जीप में तिरंगा लेकर निकले। उन्होंने भारत माता के जयकारे लगाए। सड़कों-चौराहों पर रंगोली बनाई गई। कई संगठनों ने लोगों को मिठाई बांटी।

Home / Ajmer / Republic Day: गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया गणतंत्र दिवस पर तिरंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो