अजमेर

Republic Day : अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेयर के लिए पत्रिका टीम का सम्मान

जिला स्तरीय समारोह, गत दिनों हुआ चौथे पत्रिका बर्ड फेयर का तीन दिवसीय आयोजन

अजमेरJan 26, 2020 / 02:25 pm

dinesh sharma

Republic Day : अन्तराष्ट्रीय बर्ड फेयर के लिए पत्रिका टीम का सम्मान

अजमेर.
गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में रविवार को पटेल मैदान में चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय पत्रिका बर्ड फेयर 2020 के सफल आयोजन के लिए पत्रिका टीम का सम्मान किया गया।

समारोह में चिकित्सा एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा, जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा और अतिरिक्त कलक्टर (शहर) सुरेश सिंधी ने पत्रिका टीम के नरेन्द्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र सिंह, रक्तिम तिवारी, मनीष कुमार सिंह, धीरज भारद्वाज, वीरेन्द्र सक्सेना एवं कमल किशोर टांक को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका की ओर से गत 17 से 19 जनवरी तक चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेयर का आयोजन किया गया। इसमें 1000 से अधिक बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में कागज पर पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों से जुड़ी भावनाएं उजागर की।
पर्यावरण संरक्षण और पक्षी संसार को लेकर संगोष्ठी और टॉक शो आयोजित किए गए। साथ ही आनासागर बारादरी, सागर विहार पाल, क्रिश्चियनगंज नई चौपाटी और रीजनल कॉलेज चौपाटी पर बर्ड वॉचिंग के कार्यक्रम हुए।
READ MORE : Republic day: गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए इनका हुआ सम्मान देखिए वीडियो

इन कार्यक्रमों में सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन, कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह रलावता, जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा, एडीएम किशोर कुमार, एडीएम सिटी सुरेश सिंधी आदि ने भागीदारी निभाकर पत्रिका के सामाजिक सरोकारों के तहत हो रहे आयोजन को सराहा था।
READ MORE : गणतंत्र दिवस पर स्कूली छात्र छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुति …. देखिए वीडियो

सभी ने पर्यावरण संरक्षण और आनासागर झील में डेरा डाले देशी-विदेशी परिंदों के संरक्षण की आवश्यकता जताते हुए इस दिशा में पत्रिका के साथ कार्य करने का भरोसा दिया। पत्रिका बर्ड फेयर के सफल आयोजन के लिए रविवार को पत्रिका टीम का जिला स्तर पर सम्मान किया गया।
READ MORE : Train Accident : भीलवाड़ा के पास Train के दो वैगन पटरी से उतरे, मची अफरा-तफरी

बना रहे भाईचारा, कायम रहे अमन

देश में भाईचारा बना रहे और बेरोजगारी सहित अर्थव्यवस्था में गिरावट को रोक प्रगति के पथ पर आगे बढऩे का हम सबको आज के लिए संकल्प लेना चाहिए। यह बात चिकित्सा एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर पटेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के बाद संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश विभिन्न धर्मों के सामंजस्य से बना एक गुलदस्ता है इसकी खुशबू और सुंदरता को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। एेसे में गणतंत्र दिवस के मौके पर हम सभी को एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेना होगा।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए सैकड़ों स्वाधीनता सेनानियों ने संघर्ष किया है। हमें बाबा साहब अम्बेडकर के नेतृत्व में संविधान सभा ने बेहतरीन संविधान दिया है। हमें इसे बनाए रखने का भी संकल्प लेना होगा।
इससे पूर्व समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में खेलकूद, शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा शहर के शैक्षिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए। विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति गीत, नृत्य, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही।

समारोह में डॉ. रघु शर्मा ने सुबह ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस, सीआरपीएफ, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और अन्य टुकडिय़ों की मार्च पास्ट निकाली। डॉ. शर्मा ने शैक्षिक, प्रशासनिक, सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कामकाज करने वाली प्रतिभाओं और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया।
संभागीय आयुक्त एल. एन. मीना, जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा, अजमेर रेंज के आईजी संजीब कुमार नर्जरी, एस.पी. कुंवर राष्ट्रदीप, एडीएम कैलाशचंद शर्मा, जिला परिषद सीईओ गजेन्द्र सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे। इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट किया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.