8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडपेटिंग से दिया जाएगा बचाव का संदेश

कोरोना के प्रति जागरूकता का अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 30 Jun 2020, 8:27 PM IST

कैसे रुकेगा संक्रमण, पॉजिटिव के बाद भी दुकान पर खुलेआम बेच रहे तेल

कैसे रुकेगा संक्रमण, पॉजिटिव के बाद भी दुकान पर खुलेआम बेच रहे तेल,कैसे रुकेगा संक्रमण, पॉजिटिव के बाद भी दुकान पर खुलेआम बेच रहे तेल,कैसे रुकेगा संक्रमण, पॉजिटिव के बाद भी दुकान पर खुलेआम बेच रहे तेल

अजमेर.कोरोना के प्रति जागरूकता करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत रोड पेंटिग के माध्यम से भी जागरूक किया जाएगा। इसका शुभारम्भ मंगलवार को जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा द्वारा किया गया।

जिला कलक्टर ने मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान गत 21 जून से आरम्भ किया गया था। इसके बेहतर परिणामों को देखते हुए अभियान आगामी 7 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिले में रोड पेंटिंग के माध्यम से कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए गतिविधियां आयोजित होगी। इसका शुभारम्भ जिलास्तर पर रोड पेंटिंग कर किया गया। पहली रोड पेंटिंग कलक्ट्रेट चौराहे पर देवेन्द्र खारोल एवं दयाराम द्वारा तैयार की गई। इसी प्रकार जिले में विभिन्न स्थानों पर रोडपेंटिंग की जाएगी। इससे आवागमन के दौरान सावधानी एवं बचाव के संदेश प्रत्येक राहगीर तक पहुंच सके।

उपखंड अधिकारी करेंगे मोनेटरिंग

उन्होंने बताया कि रोड पेंटिंग के कार्य के लिए उपखण्ड स्तर पर उपखण्ड अधिकारी द्वारा मोनिटरिंग की जाएगी। स्थानीय विकास अधिकारी, ग्राम सेवक, पटवारी, शिक्षक एवं आंगनबाडी कार्मियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोड पेंटिंग की जाएगी। शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकायों के माध्यम से रोड पेंटिंग होगी। इस कार्य के लिए कई स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भी अपनी भागीदारी निभाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान महात्मा गांधी की 150 वीं जंयती वर्ष के आयोजन के संबंध में गठित ब्लॉक स्तरीय समितियों तथा लोक कलाकारों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान में सेल्फ ी विथ मास्क, डिजीटली पोस्टर, कविता एवं गीत के कार्य को नागरिकों द्वारा पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ है। इसमें प्राप्त प्रविष्टियों को फेसबुक,यूट्यूब,ट्वीटर, व्हाट्सअप व सोशल मीडिया तथा अजमेर जिले की बेबसाईट पर भी अपलोड किया गया है। इस अवसर पर एडीएम कैलाश चन्द्र शर्मा, जिला परिषद सीईओ गजेन्द्र सिंह राठौड़ भी उपस्थित थे।

read more:रंगोली से दिया कोरोना जागरूकता का संदेश