29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरपीएससी…प्रधानाध्यापक प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम का इंतजार

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 12 Feb 2019, 8:51 AM IST

rpsc headmaster exam

rpsc headmaster exam

अजमेर.

अभ्यर्थियों को प्रधानाध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2018 के परिणाम का इंतजार है। परीक्षा हुए पांच महीने बीत चुके हैं। अब तक राजस्थान लोक सेवा आयोग ने परिणाम जारी नहीं किया है।

प्रदेश के सातों संभाग मुख्यालयों पर 2 सितंबर को प्रधानाध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2018 का आयोजन हुआ था। इसमें सामान्य ज्ञान और जनरल अवेयरनेस का पेपर लिया गया। परीक्षा के लिए आयोग को करीब 87 हजार 596 आवेदन मिले थे। आयोग ने 1200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराई। इसकी पहली पारी में 72 हजार 049 और दूसरी पारी में 71 हजार 854 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

परिणाम का इंतजार
हजारों अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार है। परीक्षा हुए पूरे पांच महीने बीत चुके हैं। आयोग ने अब तक परिणाम जारी नहीं किया है। इसकी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच जारी है। लेकिन फिलहाल परिणाम जारी करने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। पिछले दिनों आयोग ने 54 अभ्यर्थियों से आवश्यक दस्तावेज मांगे भी थे।

यह थे संभागवार केंद्र
जयपुर-87, जोधपुर-50, बीकानेर-38, उदयपुर-32, अजमेर-30, कोटा-28, भरतपुर-25