scriptRPSC: जिन्हें बनना है स्कूल लेक्चरर, वे बन रहे हैं मुर्गा | RPSC: Lecturer turns rooster at RPSC building | Patrika News
अजमेर

RPSC: जिन्हें बनना है स्कूल लेक्चरर, वे बन रहे हैं मुर्गा

अभ्यर्थियों ने कहा कि अप्रेल 2018 में 5000 व्याख्याताओं की भर्ती निकाली थी। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद जनवरी 2020 में परीक्षा कराई थी।

अजमेरFeb 26, 2021 / 08:42 am

raktim tiwari

rooster agitation

rooster agitation

अजमेर.

नव चयनित व्याख्याताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। अभ्यर्थियों ने राजस्थान लोक सेवा सेवा आयोग के समक्ष मुर्गा बनकर विरोध जताया। अभ्यर्थियों ने आयोग और सरकार से जल्द नियुक्ति देने की मांग की।
नियुक्ति देने की मांग को लेकर नव चयनित व्याख्याता अनिश्चतकालीन धरने पर बैठे हैं। अभ्यर्थियों ने मुख्य सड़क पर मुर्गा बनकर विरोध जताया। सीताराम , हजारीमल ,रामावतार ,सुनील , दीपेंद्र , शैलेंद्र, दीपक ,धर्मेश श्रीराम सेनी , कालू राम शर्मा, धर्मेश, श्रीराम सैनी, दीपक खींची, शैलेंद्र सिंह, रामावतार और कविता सहित कई नव चयनित व्याख्याता मौजूद रहे।
नियुक्ति आदेश मिलने तक धरना
अभ्यर्थियों ने कहा कि अप्रेल 2018 में 5000 व्याख्याताओं की भर्ती निकाली थी। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद जनवरी 2020 में परीक्षा कराई थी। इसके14 महीने बीते चुके हैं। व्याख्याताओं ने बताया कि विषय एक्सपर्ट कमेटी द्वारा आपत्ति मांगने और निस्तारण के बाद उतर कुंजी जारी कर अन्तिम परिणाम जारी किया गया था। नव चयनित व्याख्याताओं के हित में इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाना चाहिए।
कॉलेज में बनेगा गल्र्स कॉमन रूम, यह होंगी सुविधाएं

रक्तिम तिवारी/अजमेर. बड़ल्या स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में गल्र्स कॉमन रूम बनाया जाएगा। इससे कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं को बैठने और पढऩे की सुविधा मिलेगी। छात्राओं के लिए कॉमन रूम में आवश्यक सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
1996-97 में स्थापित इंजीनियरिंग कॉलेज में गल्र्स कॉमन रूम सुविधा नहीं है। छात्राओं को कैंपस में कैंटीन, लाइब्रेरी अथवा इधर-उधर बैठना पड़ता है। इससे कई बार उन्हें असुविधाएं होती हैं। खासतौर पर कोई क्लास नहीं होने पर ज्यादा समस्या होती है। लिहाजा प्राचार्य डॉ. रेखा मेहरा ने छात्राओं के सुविधार्थ गल्र्स कॉमन रूम बनाने का फैसला किया है।
रखी जाएंगी पत्र-पत्रिकाएं
कॉलेज भवन के किसी कमरे में कॉमन रूम बनाया जाएगा। इसमें बैठने के लिए कुर्सियां और पढऩे के लिए मेज लगाई जाएंगी। छात्राओं के लिए समाचार पत्र, पत्रिकाएं भी रखी जाएंगी। छात्राएं यहां बैठकर पढ़ाई के अलावा कोई क्लास नहीं होने पर वक्त बिता सकेंगी। इसके अलावा सेनेटरी नेपकिन मशीन लगाई जाएगी। टॉयलेट भी बनाया जाएगा।

Home / Ajmer / RPSC: जिन्हें बनना है स्कूल लेक्चरर, वे बन रहे हैं मुर्गा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो