30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरपीएससी के हाथ खाली, भर्ती परीक्षाओं का रहेगा इंतजार

ajmer news : स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा समाप्त होने के साथ ही भर्ती परीक्षाओं को लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग के हाथ लगभग खाली हो गए हैं। आयोग के पास फिलहाल कोई बड़ी भर्ती परीक्षा अब नहीं रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 14 Jan 2020, 1:26 PM IST

आरपीएससी के हाथ खाली, भर्ती परीक्षाओं का रहेगा इंतजार

आरपीएससी के हाथ खाली, भर्ती परीक्षाओं का रहेगा इंतजार

अजमेर. स्कूल व्याख्याता (school lecturer) भर्ती परीक्षा समाप्त होने के साथ ही भर्ती परीक्षाओं को लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc) के हाथ लगभग खाली हो गए हैं। आयोग के पास फिलहाल कोई बड़ी भर्ती परीक्षा अब नहीं रही है। हालांकि 900 पशु चिकित्साधिकारी 12 पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए परीक्षा होनी है लेकिन इसकी तिथि फिलहाल घोषित नहीं की है। राज्य सरकार की ओर से नई भर्ती की अभ्यर्थना मिलने के बाद ही आयोग कोई बड़ी भर्ती परीक्षा का आयोजन कर सकेगा।

READ MORE : आरपीएससी दफ्तर में अब हर आगंतुक को 'प्रवेश-पत्र'


आरपीएससी की ओर से सोमवार को स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा का अंतिम पेपर लिया गया। इसके साथ ही भर्ती परीक्षाओं का सिलसिला थम सा गया है। बड़ी भर्ती परीक्षाओं में आयोग को आरएएस भर्ती परीक्षा के लिए सरकार की अभ्यर्थना का इंतजार है। आयोग की वेबसाइट पर अगर नजर डालें तो फिलहाल कोई परीक्षा या साक्षात्कार कार्यक्रम नजर नहीं आ रहा। ऐसे में आयोग इस वर्ष का कैलेंडर भी जारी नहीं कर पाया है।

साक्षात्कार में बीतेगा समय

आयोग का तर्क है कि अब बोर्ड परीक्षाओं का समय है। ऐसे में आयोग को भर्ती परीक्षाओं के लिए सेंटर मिलने मुश्किल होंगे। ऐसे में आयोग के अगले कुछ महीने साक्षात्कार एवं काउंसलिंग में ही गुजरेंगे।

READ MORE : सवालों के घेरे में स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा

आरएएस परिणाम का भी इंतजार

आयोग की ओर से आरएएस मुख्य परीक्षा को लिए छह महीने बीत चुके हैं लेकिन परिणाम का अता-पता तक नहीं है। यह भर्ती परीक्षा 1017 पदों के लिए आयोजित की गई थी।