अजमेर. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 808 वें उर्स के मौके पर सोमवार तडक़े साढ़े चार बजे आस्ताने में जायरीन के दाखिल होने के लिए जन्नती दरवाजा खोल दिया गया। यह दरवाजा पूरे उर्स के दौरान खुला रहेगा। मलंगों का जुलूस झंडियों के साथ इसी दिन अपराह्न 4 बजे दरगाह पहुंचेगा, जबकि हिलाल कमेटी चांद की इत्तला का इंतजार करेगी। यदि सोमवार को चांद नजर आता है तो उर्स की पहली महफिल होगी। चांद दिखाई नहीं देने पर उर्स मंगलवार से विधिवत रूप से शुरू होगा। हालांकि उर्स की औपचारिक शुरुआत मंगलवार को झंडा चढऩे के साथ ही हो चुकी है। रविवार को ख्वाजा साहब की मजार से खादिमों ने संदल उतार कर जायरीन को बतौर तबर्रुक तकसीम किया। संदल लेने के लिए जायरीन की भीड़ उमड़ पड़ी। माना जाता है कि इस संदल को लगाने से बच्चे बीमार नहीं होते हैं।