झंडे की रस्म के दौरान लूटे गए नोट जायरीन के लिए बरकत माने जाते हैं। यानी ऐसे नोट अथवा रेजगारी के सिक्कों को खर्च नहीं कर अपने घर या दुकान की तिजोरी में सुरक्षित रखे जाने पर पैसे की कमी नहीं होती और ख्वाजा साहब की मेहरबानी से ताउम्र झोली भरी रहती है। यही वजह है कि इन नोटों के लिए जायरीन अपनी जान की परवाह नहीं करते और नजर हवा में लहराते सहन चिराग की तरफ आने वाले नोटों की तरफ टिकी रहती है।