6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC News: सहायक आचार्य भर्ती 2025 पर बड़ी खबर, आयोग ने वापस लिए संगीत वाद्य के 4 पद; पढ़ें डिटेल

RPSC ने सहायक आचार्य भर्ती-2025 में संगीत वाद्य के चारों पद प्रशासनिक कारणों से प्रत्याहारित कर दिए हैं। अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 6 Nov 2026, 4:06 PM IST

rpsc assistant professor recruitment 2025

RPSC Assistant Professor Recruitment 2025 (Patrika File Photo)

RPSC Assistant Professor Recruitment 2025: अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य भर्ती-2025 को लेकर बड़ा फैसला किया है। आयोग ने भर्ती के तहत संगीत वाद्य विषय के चारों पदों को प्रत्याहारित (विड्रॉल) कर दिया है। इन पदों को प्रशासनिक कारणों के चलते वापस लिया गया है। हालांकि, भर्ती के अन्य विषयों के पदों पर चयन प्रक्रिया पूर्व निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार जारी रहेगी।

574 पदों के लिए मांगे गए थे आवेदन

आयोग के सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य भर्ती-2025 के तहत कुल 574 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए अभ्यर्थियों से 20 सितंबर से 19 अक्टूबर तक आवेदन भरवाए गए थे। भर्ती में संगीत वाद्य विषय के चार पद भी शामिल थे, जिन्हें अब प्रशासनिक कारणों से प्रत्याहारित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों से वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया गया था।

इन विषयों में होगी भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी विषयवार पदों के विवरण के अनुसार हिंदी के 58, अंग्रेजी के 21, संस्कृत के 26, उर्दू के 8 और फारसी का एक पद निर्धारित था। इसी तरह बॉटनी के 42, केमिस्ट्री के 55, गणित के 24, फिजिक्स के 11 और जूलॉजी के 38 पद शामिल हैं। वहीं, एबीएसटी के 17, ईएएफएम के 8, अर्थशास्त्र के 23, सांख्यिकी का एक, व्यवसाय प्रशासन के 10 और भूगोल के 60 पद हैं।

राजनीति विज्ञान के 52 और हिंदी के 58 पद

इसके अलावा विधि के 10, इतिहास के 31, गृह विज्ञान के 12, समाजशास्त्र के 24, दर्शनशास्त्र के 7, राजनीति विज्ञान के 52, लोक प्रशासन के 6 और मनोविज्ञान के 7 पद निर्धारित हैं। अन्य विषयों में जेपीईएम का एक, ड्राइंग एंड पेंटिंग के 8, टीडी एंड पी के 2, संगीत कंठ के 6 और नृत्य का एक पद शामिल है। आयोग के अनुसार संगीत वाद्य के चार पदों को वापस लेने के अलावा भर्ती के अन्य पदों की प्रक्रिया पूर्ववत नियमों और शर्तों के तहत जारी रहेगी।