फसल बीमा को लेकर किसानों को खराबे की सूचना टोल फ्री 14447 नंबर पर देनी होती है। इसके बाद क्लेम के साथ स्वयं की सही जानकारी देनी बहुत जरूरी है। फॉर्म में फसल का नाम, बैंक खाते की जानकारी, फसल का प्रकार रबी या खरीफ, मोबाइल नंबर और फसल के नुकसान की सही जानकारी देनी होती है। इसके साथ ही फोटो, आधार कार्ड और जमीन के दस्तावेज जमा कराने होते हैं। कई बार दस्तावेजों की कमी, गलत बैंक खाता आदि कारणों के चलते क्लेम पेंडिंग हो जाता है।