अजमेर. जनाना अस्पताल में एक महीने से भर्ती मां की कुशलक्षेम पूछकर गांव लौट रहे 18 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार सुबह नागौर के रियांबड़ी क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मुकेंद्र और उसका दोस्त राजूराम गंभीर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुकेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है।