
Photo- Google Gemini
Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में दीपावली की खरीदारी के लिए आए ग्राम पंचायत कासीर के नवनिर्वाचित सरपंच की जेब से नया बाजार में 50 हजार रुपए पार हो गए। गोल प्याऊ स्थित कचौरी की दुकान के बाहर भीड़ के बीच एक युवक उनकी जेब से नोट का बंडल निकालकर भागने लगा।
जेबतराशी का अहसास होते ही सरपंच और उनके साथियों ने शोर मचाया। आसपास के दुकानदार, व्यापारियों ने युवक का पीछा कर दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
भूणाबाय निवासी नाथूलाल चौधरी ने बताया कि कासीर सरपंच भागचंद चौधरी सोमवार को अजमेर आए थे। इस दौरान उनसे मिलने कुछ लोग गोल प्याऊ पहुंचे। कचौरी खाने के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक भागचंद की जेब पर झपट्टा मारकर 50 हजार रुपए का बंडल निकालकर भाग निकला।
जेब से नकदी गायब होने का पता चलते ही सरपंच ने शोर मचाया। बाजार में मौजूद दुकानदार और अन्य लोगों ने युवक को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
Updated on:
3 Nov 2026, 11:49 AM IST
Published on:
3 Nov 2026, 11:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.