script169 करोड़ से सुधरेगी शहर की सीवर व्यवस्था | Sewer system of the city will improve with 169 crores | Patrika News
अजमेर

169 करोड़ से सुधरेगी शहर की सीवर व्यवस्था

स्मार्ट सिटी के तहत 190करोड़ रुपए के 5 प्रोजेक्ट के टेंडर जारी

अजमेरMar 25, 2020 / 07:44 pm

bhupendra singh

अजमेर. अजमेर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जल्द ही शहर की सीवरेज Sewer system से वंचित कॉलोनियों को सीवरेज लाइन से जोड़ा improve जाएगाा। इसके टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इस पर169 करोड़ crores रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें सर्वाधिक 95.36करोड़ रुपए आनासागर जोन के सीवरेज के लिए जबकि 74.22 करोड़ रुपए सिटी जोन के लिए मंजूर किए गए हैं। सीवरेज के अलावा हरिभाऊ उपाध्याय नगर में गांधी स्मृति उद्यान बनाया जाएगा। इस पर 4.89करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यहां गांधीजी के जीवन दर्शन को सजीव भी किया जाएगा। शहर में 2.40 करोड़ रुपए खर्च कर पार्क विकसित किए जाएंगे। नसीराबाद रोड स्थिति माखूपुरा में डम्पिंग ग्राउड में कचरे के निस्तारण के लिए पर बीओटी आधारित बायो माइनिंग प्लांट लगाने पर 14 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यहां पहले डम्पिंग यार्ड से कचरे को हटाते हुए उसे पूरी तरह से साफ किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के तहत इन 5प्रोजेक्ट पर कुल 190.84 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी हो गए हैं।
पार्कों का होगा विकास
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तृतीय चरण में शहर में विभिन्न पार्क के विकास पर 2.40 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

स्मार्ट सिटी के तहत पुलिस लाइन, मीर शाह अली कॉलोनी, हेमू कॉलोनी पार्क तथा इंदिरा कॉलोनी आवासीय परिसर पीडब्ल्यूडी में पार्क विकसित किया जाएगा। इनमें पार्क की बाउंड्रीवाल,घास, वॉक-वे, रेलिंग व रंगरोगन का काम होगा। विकसित होने वाले इन पार्क के रखरखाव का जिम्मा भी स्मार्ट सिटी कंपनी संभालेगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अब तक शहर के ११ पार्कों को विकसित किया जा चुका है। इन पर 5.27 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
चौपाटी की मरम्मत का काम शुरू
आनासागर लिंक रोड चौपाटी की मरम्मत का काम एडीए ने शुरू कर दिया है। इस पर 11 लाख रुपए खर्च होंगे। यहां रंग-रोगन करने के साथ ही पत्थर व लाइट आदि लगाई जाएंगी।

read more:विशेष परिस्थिति में जारी हो सकेंगे वाहनों के पास

Home / Ajmer / 169 करोड़ से सुधरेगी शहर की सीवर व्यवस्था

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो