scriptsmart city : वंदेमातरम से गुंजायमान हुई स्मार्ट सिटी | smart city : raksha sankalp tiranga vaahan railee in ajmer | Patrika News
अजमेर

smart city : वंदेमातरम से गुंजायमान हुई स्मार्ट सिटी

खुद की सुरक्षा के लिए दुपहिया वाहन चालकों को बांटे 5555 हेलमेट
शहीद भगतसिंह नौजवान सभा की ओर से आयोजन

अजमेरAug 16, 2019 / 04:52 pm

himanshu dhawal

 tiranga vaahan railee in ajmer

smart ciyt : वंदेमातरम से गुंजायमान हुई स्मार्ट सिटी

अजमेर. नगर के मुख्य मार्ग भारत माता (bhaarat maata)की जय और वंदे मातरम की जय से गूंज उठा। मौका शहीद भगतसिंह नौजवान सभा की ओर से आयोजित राष्ट्र संकल्प रैली का। रैली में हजारों की संख्या में हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालक एक छोर से दूसरे छोर तक भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयकारे लगाते चल रहे थे। वाहन रैली का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रैली गाजे-बाजे सेे रीजनल कॉलेज के सामने चौपाटी से रवाना हुई।
Read more : Independece day: पांच महीने बाद लहराया सौ फीट पर तिरंगा


अजमेर (ajmer) में स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को शहीद भगतसिंह नौजवान सभा की ओर से आयोजित राष्ट्र रक्षा संकल्प तिरंगा वाहन रैली ( (raksha sankalp tiranga vaahan railee)) का। इसमें हजारों युवाओं ने जयघोष के साथ भाग लिया। रैली में बढ़ती सडक़ दुघर्टनाओं को म²ेनजर करीब 5 हजार 555 हेलमेट बांटे गए। वाहन रैली में वे ही लोग शामिल हुए जिन्होंने हेलमेट (Helmet) के लिए ऑनलाइ्र रजिस्ट्रेशन करवाया। दोपहर 2 बजे से वाहनों पर युवा व अन्य लोग पहुंचना प्रारंभ हो गए, करीब 5.15 बजे रैली प्रारंभ हुई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गंतव्य तक पहुंची। कार्यक्रम को अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani), दक्षिण की विधायक अनिता भदेल (Anita Bhadel) ने भी संबोधित किया। उन्होंने सभी से वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटना में किसी की मौत होने पर सबसे ज्यादा परिवार प्रभावित होता है। इसे बचाव के लिए सभी को वाहन चलाते समय अच्छी क्वालिटी का हेलमेट (Helmet) उपयोग करने का आह्वान किया। महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने उद्घोष कर एवं अतिथियों ने तिरंगा रंग के बैलून आसमान में उड़ाकर रैली को रवाना किया। संस्था के विजय तत्ववेदी (पिन्नू भाई), सुरेश शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को अंजाम दिया। इस दौरान हजारों की संख्या में दोपहिया और चौपहिया वाहन चालक शामिल हुए।

Home / Ajmer / smart city : वंदेमातरम से गुंजायमान हुई स्मार्ट सिटी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो