गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र मलारना स्टेशन पहुंचे एसपी
मलारनाडूंगर. मॉर्निंग वॉक पर निकले पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी रविवार अलसुबह जिला मुख्यालय से चलकर साइकिलिंग करते हुए ओलवाड़ा बनास नदी मार्ग से 35 किलोमीटर दूर मलारना स्टेशन पुलिस चौकी जा पहुंचे। पत्नी भी उनके साथ अलग साइकिल चलाते हुए गई। दोनों ने हेलमेट लगा रखा था। जैसे ही जिला एसपी साइकिल चलाते हुए पत्नी के साथ पुलिस चौकी पहुंचे तो स्टाफ सकते में आ गया। इधर सूचना मिलते ही थानाधिकारी जितेंद्र सिंह भी पुलिस चौकी पहुंच गए। जहां एसपी ने पुलिसकर्मियों के गुर्जर महापंचायत को लेकर साथ लंबी मन्त्रणा की। उधर एसपी को इस तरह पत्नी के साथ मलारना कस्बे में साइकिल पर घूमना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे।