scriptविकास कार्य नहीं कराने का लगाया आरोप लगाते ही बंद कर दी बोलती | Speaks stopped after accusing him of not doing development work | Patrika News
अजमेर

विकास कार्य नहीं कराने का लगाया आरोप लगाते ही बंद कर दी बोलती

विकास कार्य नहीं कराने का आरोप, चिपकाया ज्ञापन
– पार्षद एवं उनके समर्थकों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन
– निगम आयुक्त के खिलाफ जताया रोष

अजमेरJan 11, 2020 / 05:01 pm

himanshu dhawal

विकास कार्य नहीं कराने का लगाया आरोप लगाते ही बंद कर दी बोलती

विकास कार्य नहीं कराने का लगाया आरोप लगाते ही बंद कर दी बोलती


अजमेर. नगर निगम के कुछ कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त व प्रशासन पर विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। रैली के रूप में कांग्रेस पार्षद, उनके समर्थक और कुछ कांग्रेसी नेता भी इसमें शामिल रहे। प्रदर्शन के बाद आयुक्त के नहीं मिलने पर मुख्यद्वार पर ज्ञापन चस्पा किया।
नगर निगम के कुछ पार्षद, उनके समर्थक और कांग्रेसी आगरा गेट पर एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए नगर निगम पहुंचे। वहां पर उन्होंने नारेबाजी कर रोष जताया। इसके बाद उन्होंने आयुक्त चिन्मयी गोपाल को ज्ञापन देना चाहा, लेकिन उनके वहां नहीं मिलने पर मुख्यद्वार पर ज्ञापन चस्पा कर दिया। इसके बाद नगर निगम के प्रवेश मुख्यद्वार पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षद शारदा, चन्द्रप्रकाश बोहरा, सुनील कैन, उर्मिला नायक, हर्षा मोतियानी, कांग्रेस कमेटी महासचिव नौरत गुर्जर, डीसीसी उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, युवा कांग्रेस प्रदेश माहसचिव सर्वेश पारीक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नरेश सत्यावना, पूर्व पार्षद मोहनलाल शर्मा आदि शामिल रहे।
यह बताया ज्ञापन में
पार्षद शारदा ने ज्ञापन में बताया कि वार्ड 50 में नाली निर्माण, सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत, सीसी सडक़ सहित अन्य विकास के कार्य पिछले एक साल से नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जवाहर नगर, नया बाड़ा, महादेव नगर, सिविल लाइन व गणपति नगर में नाली निर्माण कार्य आवश्यक है। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने पर उग्र आंदोलन की बात कही है।
नगर निगम ने 35 करोड़ के कराए विकास कार्य
नगर निगम प्रशासन की ओर से 2019-20 में अभी तक 35 करोड़ के विकास कार्य कराने का दावा किया है। इसमें कुछ कार्य वर्तमान में संचालित हैं तो कुछ प्रकियाधीन बताए गए हैं जो 2018-19 के मुकाबले दोगुने हैं। नगर निगम उपायुक्त (प्रशासन) अशोक मीणा ने बताया कि नगर निगम की ओर 2019-20 में 23 करोड़ के विकास कार्य कराने का दावा किया है। प्रत्येक वार्ड में 20-20 लाख रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। इसी प्रकार 6 करोड़ के वार्डों में जनरल वर्क और 5 करोड़ से मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के द्वितीय चरण के कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि 6 करोड़ रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं, जबकि 6 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रकियाधीन हैं। उन्होंने बताया कि वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जाते रहे हैं।
पिछले साल 16 करोड़ के कराए थे कार्य

नगर निगम उपायुक्त (विकास) गजेन्द्र सिंह रलावता ने बताया कि 2018-19 में लगभग 16 करोड़ के कार्य कराए गए थे। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में 10-10 लाख के विकास कार्य कराए गए। इसी प्रकार 2017-18 में 15 करोड़ और 2016-17 में लगभग 6 करोड़ के विकास कार्य कराए गए हैं।
स्मार्टसिटी में 140 करोड़ के 12 कार्य पूर्ण

अजमेर स्मार्टसिटी लिमिटेड के तहत अभी तक 140 करोड़ के 12 कार्य पूर्ण कराए गए। स्मार्टसिटी लिमिटेड अधीक्षण अभियंता अविनाश शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिन्मयी गोपाल के एक वर्ष के कार्यकाल के अन्तर्गत 140 करोड़ के 12 कार्य पूर्ण कराए गए हैं। साथ ही 51.88 करोड़ के 15 कार्य प्रारंभ कराए गए जो वर्तमान में प्रगतिरत हैं। इसी प्रकार 106.19 करोड़ के 10 कार्यों की निविदा आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि आनासागर जोन में सभी क्षेत्र को सीवर लाइन से जोडऩे की 86.72 करोड़ की निविदा आमंत्रित की गई है। स्मार्टसिटी में 1.44 करोड़ की सुपर सक्शन मशीन क्रय की गई हैं।

Home / Ajmer / विकास कार्य नहीं कराने का लगाया आरोप लगाते ही बंद कर दी बोलती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो