scriptबैंड बाजे के साथ झाड़खण्ड महादेव मंदिर पहुंची कलश यात्रा, जोर से विष्णु भगवान का जयकारा लगाया | kalash yatra on jharkhand mahadev temple jaipur, photos | Patrika News
अजमेर

बैंड बाजे के साथ झाड़खण्ड महादेव मंदिर पहुंची कलश यात्रा, जोर से विष्णु भगवान का जयकारा लगाया

इस कलश यात्रा में सबसे आगे गज, बैंड, 101 कलश धारण महिलाएं और आखिरी में बग्गी में चार वेद सवार थे। जो कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।

अजमेरApr 29, 2017 / 12:53 pm

vijay ram

news

Jharkhand Mahadev Temple, Jaipur, photos

राजधानी में शनिवार को प्रतिष्ठित झाडख़ण्ड महादेव मंदिर के लिए सैकड़ों लोगों की कलश यात्रा बैंड बाजे के साथ पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु बैंड की धुनों पर नाचते-गाते यज्ञ स्थल पहुंचे और जोर से विष्णु भगवान का जयकारा लगाया।

जो कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। यज्ञाचार्य प्रो. उमेश दास, पं. गजेद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह सवा आठ बजे झाडख़ड मंदिर में गणेश, वरुण, जलमात्रि, स्थलमात्रि की पूजा की गई और जल में रहने वाले जीवों के लिए शांति की कामना की गई। आगे चौराहे पर क्षेत्रपाल की पूजा की गई। इस दौरान श्रद्धालु बैंड की धुनों पर नाचते-गाते यज्ञ स्थल पहुंचे और जोर से विष्णु भगवान का जयकारा लगाया।

PHOTOS: राजस्थान में तब पानी-पूर्ति हो, पहले राजधानी में ही प्यास बुझा दे सरकार; इतनी मारा-मारी

यज्ञ संयोजक पं. अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि किसी भी शुभ कार्य से पहले मंगल कलश निकाले जाते हैं। शाम को पंचाग पूजन किया गया। रविवार को सीएम अरणि मंथन के बाद यज्ञ में आहुतियां देकर यज्ञ का शुभारंभ करेंगी। शाम को यात्रा संपन्न होगी।

Home / Ajmer / बैंड बाजे के साथ झाड़खण्ड महादेव मंदिर पहुंची कलश यात्रा, जोर से विष्णु भगवान का जयकारा लगाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो