scriptजिले में हुआ 4 लाख से अधिक घरों का सर्वे 22 हजार से अधिक मरीजों को किया चिन्हित | Survey of more than 4 lakh houses in the district identified more than | Patrika News
अजमेर

जिले में हुआ 4 लाख से अधिक घरों का सर्वे 22 हजार से अधिक मरीजों को किया चिन्हित

घर- घर सर्वे अभियान

अजमेरMay 17, 2021 / 08:23 pm

bhupendra singh

corona

corona

अजमेर. जिले में चलाए जा रहे घर- घर सर्वे Survey अभियान के अंतर्गत अब तक 4 लाख 6 हजार 841 घरों में से 4 लाख 4 हजार 400 घरों का सर्वे किया गया है। इस दौरान 20636 घरों में22673 बुखार जुकाम एवं खांसी के patients मरीजों का चिन्हीकरण किया गया। इनमें से 20723 व्यक्तियों को चिकित्सा विभाग द्वारा तैयार मेडिकल किट मौके पर ही दिए गए। जिले में रुपनगढ़ उपखंड क्षेत्र में 2441 घरों का सर्वे किया जाना शेष है।
अजमेर शहरी क्षेत्र में दलों द्वारा 81602 घरों का सर्वे किया गया। सर्वे किए गए घरों में से 1540 घरों में 2883 व्यक्ति बीमार पाए गए। इन्हें मेडिकल किट प्रदान कर उपचार आरम्भ किया गया।
ब्यावर में 56628 घरों का सर्वे किया गया। 2519 घरों में 3347 मरीज पाए गए। इनमें से 2325 मरीजों को मेडिकल किट मौके पर दिए गए।

भिनाय में 23644 घरों के सर्वे में 1055 घरों में 1230 मरीज खांसीए बुखार एवं जुकाम के पाए गए। सभी को मेडिकल दिए गए।
किशनगढ में 38549 घरों के सर्वे के दौरान एक हजार घरों में 1175 मरीजों को 984 मेडिकल किट दिए गए।

मसूदा में 35511 घरों के सर्वे में 2156 घरों में 2338 मरीजों को मेडिकल किट दिए गए।
नसीराबाद में 29795 घरों में 2198 घरों में 2509 मरीजों का चिन्हीकरण कर 2114 मेडिकल किट दिए गए।

पीसांगन में 27946 घरों में से 1226 घरों में 1922 मरीज पाए गए। सभी को मेडिकल किट दिए गए।
केकड़ी उपखण्ड क्षेत्र में 37250 घरों का सर्वे किया गया। इनमें से 3241 घरों में 3519 मरीज पाए गए। सभी को मेडिकल किट मौके पर दिए गए।

पुष्कर 10983 घरों के सर्वे में 553 घरों में 599 मरीज पाए गए। इनमें से 368 को मेडिकल किट दिए गए।
रूपनगढ में कुल 13608 घर सर्वे योग्य है। इनमें में 11167 घरों के सर्वे में 165 घरों में 272 मरीज पाए गए तथा 157 को मेडिकल किट दिए गए।

सरवाड़ में 24988 घरों के सर्वे में 1530 घरों में 1639 मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाए गए।
टॉडगढ में 7957 सर्वे किए गए घरों में 537 घरों में 544 मरीज पाए गए। इनमें से 483 मेडिकल किट दिए गए।

अरांई में 18380 घरों के सर्वे में 622 घरों में 696 मरीजों को मेडिकल किट दिए गए।

Home / Ajmer / जिले में हुआ 4 लाख से अधिक घरों का सर्वे 22 हजार से अधिक मरीजों को किया चिन्हित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो