29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pri Bord दसवीं एवं बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षा 3 फरवरी से, देखें कार्यक्रम

बारहवीं के पहली एवं दूसरी पारी में भी पेपर होंगे जबकि दसवीं के द्वितीय पारी में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 18 Jan 2020, 10:20 PM IST

अजमेर. जिला समान परीक्षा के अन्तर्गत (माध्यमिक) कक्षा 10 एवं 12 राजकीय एवं निजी विद्यालयों की प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन 3 से 12 फरवरी के मध्य किया जाएगा। प्रश्न पत्र 31 जनवरी को अजमेर जिले के पूर्व निर्धारित चार वितरण केन्द्रों पर किया जाएगा। जिला समान परीक्षा संयोजक एवं प्रधानाचार्य वीणा अग्रावत ने बताया कि बारहवीं प्री बोर्ड परीक्षा पहली पारी सुबह 9 से 12.15 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 1 से 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। बारहवीं के पहली एवं दूसरी पारी में भी पेपर होंगे जबकि दसवीं के द्वितीय पारी में ही होंगे।

बारहवीं कक्षा की प्री बोर्ड की परीक्षा परीक्षा का कार्यक्रम

3 फरवरी को अंग्रेजी अनिवार्य एवं द्वितीय पारी में दर्शनशास्त्र, 4 फरवरी को हिन्दी अनिवार्य एवं द्वितीय पारी में मनोविज्ञान, 5 फरवरी को हिन्दी साहित्य/उर्दू साहित्य/सिन्धी साहित्य/गुजराती सहित्य/पंजाबी साहित्य/राजस्थानी साहित्य एवं द्वितीय पारी में अंग्रेजी साहित्य/टंकण लिपि (हिन्दी), 6 फरवरी को भूगोल/व्यवसाय अध्ययन एवं द्वितीय पारी में संस्कृत साहित्य, 7 को इतिहास/कृषि रसायन विज्ञान/रसायन विज्ञान एवं द्वितीय पारी में लोक प्रशासन, 8 को अर्थशास्त्र/कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान एवं द्वितीय पारी में कंठ संगीत/वाद्य संगीत, 10 फरवरी को गणित एवं द्वितीय पारी में चित्रकला, 11 को राजनीति विज्ञान/कृषि विज्ञान व द्वितीय पारी में गृह विज्ञान, तथा 12 फरवरी को समाजशास्त्र/लेखा शास्त्र/भौतिक विज्ञान व द्वितीय पारी में सूचना प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग की परीक्षा होगी।

यह है दसवीं प्री बोर्ड का कार्यक्रम

दसवीं प्री बोर्ड परीक्षा दूसरी पारी में दोपहर 1 से 4.15 बजे तक होगी। 3 फरवरी को अंग्रेजी, 4 को हिन्दी, 5 को गणित, 6 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 7 को तृतीय भाषा (संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिन्धी/पंजाबी) तथा 8 फरवरी को विज्ञान की परीक्षा होगी।