scriptबेटा गया छत पर सोने और पिताजी लटक गए बाथरूम में फंदे पर | The man hanged in the bathroom | Patrika News
अजमेर

बेटा गया छत पर सोने और पिताजी लटक गए बाथरूम में फंदे पर

गंज थाना क्षेत्र का मामला- बाथरूम में फंदे पर लटका युवक

अजमेरJun 21, 2019 / 01:39 pm

Preeti

The man hanged in the bathroom

murder,Suicide,crime,death,hanged,

गंज थाना क्षेत्र का मामला- बाथरूम में फंदे पर लटका युवक

अजमेर. फॉयसागर रोड स्वास्तिक नगर में गुरुवार सुबह एक युवक बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। गंज थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार स्वास्तिक नगर निवासी मोहनराम गोयल ने बताया कि जोधपुर शेरगढ़ नाथडाऊ निवासी कालूराम दर्जी उसके यहां काम करता था। बुधवार रात कालूराम, राहुल और उसका पुत्र खाना खाने के बाद सो गए। राहुल और उसका पुत्र छत पर सोने चले गए जबकि कालूराम कमरे में अकेला था। सुबह देर तक कालूराम के कमरे से बाहर नहीं आने पर देखा तो वह बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतार जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

Home / Ajmer / बेटा गया छत पर सोने और पिताजी लटक गए बाथरूम में फंदे पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो