अजमेर

ऑक्सीजन प्लांट की विद्युत सप्लाई तीन बार हुई ट्रिप ऑक्सीजन प्लांट में उत्पादन हुआ प्रभावित

अजमेर गैस का मामला

अजमेरMay 19, 2021 / 09:44 pm

bhupendra singh

ajmer

अजमेर. प्राणवायु (ऑक्सीजन) का उत्पादन कर रहे पर्वतपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित अजमेर गैस प्लांट oxygen plant की विद्युत सप्लाई power supply तीन बार बाधित हुई। इससे प्लांट से ऑक्सीजन के उत्पादन पर असर oxygen plant production पड़ा। इस मामले में जिला प्रशासन की नाराजगी के बाद अजमेर विद्युत वितरण निगम ने बिजली व्यवस्था संभाल रही फ्रैंचायजी टाटा पावर से जवाब तलब करते हुए ऑक्सीजन गैस प्लांट को बिना बाधा विद्युत सप्लाई देने के निर्देश दिए हैं। गैस प्लांट की विद्युत सप्लाई सुबह 6.49 बजे, 7.1 बजे तथा 10.46 बजे प्रभावित हुई। ट्रिपिंग आने से गैस प्लांट की बिजली गुल हो गई। हालांकि कुछ समय बाद बिजली वापस भी लौटी लेकिन गैस प्लांट में उत्पादन करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। निगम के अनुसार यदि ऑक्सीजन प्लांट की बिजली आपूर्ति 2 मिनट भी बाधित होती है तो ऑक्सीजन प्लांंट में आधे घंटे तक उत्पादन ठप हो जाता है।
2 मिनट बंद रही गेगल की सप्लाई

गेगल इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित ऑक्सीजन प्लांट की विद्युत आपूर्ति भी 2 मिनट तक बंद रही। यहां अजमेर विद्युत वितरण निगम विद्युत आपूर्ति करता है। आपूर्ति सुबह 7 से 7.20 बजे तक बंद थी। बारिश के चलते 33 केवी लाइन का फ्यूज उड़ गया। जीएसएस के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए फ्यूज बांध दिया।
read more: जनाना, जेएलएन और श्रीनगर में ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा एडीए
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.