scriptबेनीवाल की पार्टी के कार्यकताओं ने निकाली ट्रैक्टर ट्रॉली | tractor rally in ajmer | Patrika News

बेनीवाल की पार्टी के कार्यकताओं ने निकाली ट्रैक्टर ट्रॉली

locationअजमेरPublished: Feb 06, 2021 12:01:43 am

Submitted by:

Amit

रालोपा ने किया नेतृत्व

tractor rally in ajmer

बेनीवाल की पार्टी के कार्यकताओं ने निकाली ट्रैक्टर ट्रॉली

अजमेर. कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग और किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी के नेतृत्व में किसानों ने जिला मुख्यालय पर ट्रेक्टर ट्रॉली निकाली। रैली में ट्रेक्टर पर किसान सवार होकर शामिल हुए।
रालोपा नेता एडवोकेट विजयपाल राव ने बताया कि किसान आंदोलन के समर्थन में परबतपुरा बाइपास से नौ नम्बर पेट्रोल पंप होते हुए अलवर गेट, मार्टिंडलब्रिज, राजा साइकिल चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। बाद में सावित्री चौराहा, बजरंगगढ़ होते हुए जयपुर रोड पर ट्रेक्टर रैली संपन्न हुई। राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों में रैली निकाली गई। बाद में अति. जिला कलक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी, रालोपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश लांबा, धर्मेंद्र, आशीष सोनी, राजेन्द्र मंडावरिया व कार्यकर्ता मौजद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो